1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अरे वाह! यहां सिर्फ 64 पैसे में मिलता है एक लीटर पेट्रोल

अरे वाह! यहां सिर्फ 64 पैसे में मिलता है एक लीटर पेट्रोल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2017 02:10 pm IST,  Updated : May 21, 2017 02:10 pm IST

आप मानें या न मानें, पर दुनिया में एक देश है जहां पेट्रोल की कीमत एक रुपये प्रति लीटर से भी कम है।

Venezuela Petrol | AP Photo- India TV Hindi
Venezuela Petrol | AP Photo

काराकास: भारत में आमतौर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लोगों की शिकायतें सुनने को मिल जाती हैं। और ऐसा हो भी क्यों न, भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट अक्सर गिरते-बढ़ते रहते हैं। इस समय दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगभ 66 रुपये प्रति लीटर है। लेकिन, यदि हम आपसे कहें कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां पेट्रोल की कीमत एक रुपये प्रति लीटर से भी कम है तो क्या आप यकीन करेंगे?

आप मानें या न मानें, पर दुनिया में एक देश है जहां पेट्रोल की कीमत एक रुपये प्रति लीटर से भी कम है। जी हां, लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.01 डॉलर यानी लगभग 64 पैसे है। यहां के लोगों को एक लीटर पेट्रोल खरीदने के बदले 64 पैसे ही चुकाने पड़ते हैं। इस देश में पिछले 20 सालों से पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि बीच में वहां सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत बढ़ाने की खबरें भी आ रही थीं।

चीन और पाकिस्तान में भी भारत से सस्ता है पेट्रोल

पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान की बात करें तो यहां भी भारत के मुकाबले सस्ता पेट्रोल मिलता है। चीन में जहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 62 रुपये चुकाने होंगे वहीं पाकिस्तान में आप इतना ही पेट्रोल लगभग 46 रुपये में ले सकते हैं। बांग्लादेश में भी पेट्रोल की कीमत भारत से कम ही है। और हां, यदि आपके दिमाग में सबसे सस्ते पेट्रोल वाले मुल्क के रूप में सऊदी अरब आ रहा था तो आप गलत हैं, वहां भी पेट्रोल की कीमत 15.49 रुपये है और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पढ़ें: (US ने चीन से पूछा मेरा विमान क्यों रोका? चीन ने दिया यह करारा जवाब) और (चीन ने लॉन्च किया था ड्रोन, जवाब में जापान ने भेजे अपने लड़ाकू विमान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश