1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. छुट्टियां मनाने गई महिला का मगरमच्छ ने खाया पूरा हाथ, अस्पताल में रचाई शादी

छुट्टियां मनाने गई महिला का मगरमच्छ ने खाया पूरा हाथ, अस्पताल में रचाई शादी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2018 05:27 pm IST,  Updated : May 10, 2018 05:27 pm IST

हाल ही में जिन्बावे में कुछ ऐसा हुआ जिससे सभी हैरान रह गए। यहां शादी के दौरान महिला का हाथ मगरमच्छ ने खा लिया। मगरमच्छ के हमले के बाद 27 वर्षीय जेनिली लेवू बुरी तरह से जख्मी हो गई।

zimbabawe- India TV Hindi
zimbabawe

जिन्बावे: हाल ही में जिन्बावे में कुछ ऐसा हुआ जिससे सभी हैरान रह गए। यहां शादी के दौरान महिला का हाथ मगरमच्छ ने खा लिया। मगरमच्छ के हमले के बाद 27 वर्षीय जेनिली लेवू बुरी तरह से जख्मी हो गई। महिला को किसी तरह बचाया गया जिसके बाद लेवू ने अस्पताल में ही अपने मंगेतर के साथ शादी की। महिला ने अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बताते हुए कहा कि, कुछ दिनों पहले वह अपने मंगेतर के साथ विक्टोरिया झील के पास जाम्बेज़ी नदी के पास छुट्टियां मनाने गई थी। लेवू ने बताया कि जब वह लोग नाव से नदी की सैर कर रहे थे तभी पानी के अंदर से एक मगरमच्छ ने बाहर निकलकर उनके हाथ को अपने मुंह में जकड़ लिया। (दुबई में करोड़ों की कार खरीद फेंक दे रहे हैं सड़कों पर, कारण जान चौंक जाएंगे आप )

मगरमच्छ के इस हमले के बाद लेवू ने अपना एक हाथ खो दिया। लेवू ने बताया कि उस समय अचानक गही उनकी डेंगी भी पानी के अंदर डूबने लगी। लेवू ने बताया कि इस घटना के बाद ही उनका मंगेतर और गाइड मगरमच्छ से भिड़ गए। जिसके बाद मगरमच्छ ने उन्हें छोड़ दिया और जल्दी से पानी के अंदर भाग गया। हेलिकॉप्टर की मदद से जल्दी ही लेवू को अस्पताल ले जाया गया।

ठीक होने के बाद लेवू ने अपने मंगेतर से अस्पताल में ही शादी कर ली। भावुक लेवू ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी की कई दिनों तक तैयारियां की थी। शादी की जो तस्वीरे सामने आई उसमें नजर आ रहा है कि लेवू वेडिंग ट्रेस में है और उनके दाहिने बांह पर पट्टी लगी हुई है। लेवू ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी अपना हाथ खोने के बाद होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश