1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस पश्चिम अफ्रीकी देश की इमारत में लगी भीषण आग, 35 लोगों की झुलस कर मौत

इस पश्चिम अफ्रीकी देश की इमारत में लगी भीषण आग, 35 लोगों की झुलस कर मौत

 Published : Sep 24, 2023 06:52 pm IST,  Updated : Sep 24, 2023 06:52 pm IST

बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो की एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग जाने से कम से कम 35 लोग मारे गए हैं। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिनकी वास्तविक संख्या अभी नहीं बताई गई है।

बेनिन में लगी आग (फाइल)- India TV Hindi
बेनिन में लगी आग (फाइल) Image Source : FILE

बेनिन की राजधानी पोर्टो नोवो की एक इमारत में भीषण आग लग जाने से 35 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। काफी संख्या में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को आग लगने की जानकारी दी है। आग इतनी जबरदस्त थी कि ज्यादातर लोगों को बचने और बचाने का मौका ही नहीं मिल पाया। आग लगने के बाद आसमान में भीषण लपटें और काले धुएं को उठते हुए देखा जा सकता है। बचाव और राहत दलों के साथ फायर विभाग के कर्मी आग बुझाने व लोगों की जान बचाने में घंटों जुटे रहे।

यह घटना बेनिन के दक्षिण में पोर्टो नोवो में हुई। यहां स्थित व्यावसायिक इमारत में आग लगी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अन्य शवों की तलाश की जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी में बताया कि बेनिन के सरकारी प्रसारक द्वारा जारी वीडियो में आग बुझने के बाद इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आई और आसपास खड़ी कई कार तथा मोटरसाइकिल खाक हो गईं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना उस स्थान पर हुई, जो गैसोलीन के भंडारण के लिए जाना जाता है। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीन लोगों की जान बचाई। अधिकारी ने कहा कि आग लगने की घटना शनिवार को हुई। गैसोलीन के भंडारण को नुकसान पहुंचा या नहीं, इसका भी आकलन अभी नहीं हो पाया है। (एपी)

यह भी पढ़ें

अमेरिका ने ही दी थी आतंकी निज्जर की हत्या के संबंध में कनाडा को खुफिया जानकारी, न्यूयॉर्क टाइम्स का बड़ा दावा

अमेरिका में बना दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा मंदिर, 183 एकड़ में फैले स्वामीनरायण अक्षरधाम में हैं 10 हजार मूर्तियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश