1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. एक का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे लोग, तभी बस जा गिरी खाई में, हादसे में 25 की चली गई जान

एक का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे लोग, तभी बस जा गिरी खाई में, हादसे में 25 की चली गई जान

 Published : Aug 09, 2025 12:05 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 12:14 pm IST

बस हादसे की वजह भी सामने आई है। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर ने तेर रफ्तार बस से नियंत्रण खो दिया था। इसके चलते बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

अफ्रीकी देश केन्या के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में अंतिम संस्कार के बाद लोगों को वापस ले जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। ये हादसा शुक्रवार को हुआ है। बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। 

ड्राइवर ने बस से खो दिया नियंत्रण

पुलिस ने कहा कि बस पश्चिमी शहर काकमेगा से किसुमु शहर जा रही थी, जहां यह दुर्घटना हुई। न्यान्जा प्रांत (जहां किसुमु स्थित है) के क्षेत्रीय यातायात प्रवर्तन अधिकारी पीटर मायना ने कहा बस के तेज गति से गोल चक्कर के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। 

हादसे में 10 महिलाओं की भी गई जान

बस हादसे में जान गंवाने वालों में 10 महिलाएं, 10 पुरुष और 10 वर्षीय एक लड़की शामिल हैं। 4 गंभीर रूप से घायलों की अस्पतालम में मौत हो गई। कुल 25 लोगों की मौत बस हादसे में हुई है। पुलिस और राहत एवं बचाव कार्य चलाकर गहरी खाई से शवों को को बाहर निकाला गया। 

चार लोगों की अस्पताल में हुई मौत

केन्या में चिकित्सा सेवाओं के प्रभारी प्रधान सचिव फ्रेडरिक ओउमा ओलुगा ने बताया कि बस में 29 लोग घायल हुए थे, जिनमें से चार की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इस दुर्घटना ने क्षेत्र में कई लोगों को स्तब्ध कर दिया, तथा सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग फिर से उठने लगी।

खस्ताहाल है सड़कें

केन्या और पूर्वी अफ़्रीकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जहां सड़कें अक्सर संकरी और खस्ताहाल होती हैं। उनमें कई गड्ढे होते हैं। पुलिस अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के लिए तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने वालों को जिम्मेदार ठहराती है।

एक और हादसे में 9 की मौत

गुरुवार को एक अन्य दुर्घटना में नाकुरु काउंटी के नैवाशा कस्बे में एक बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि ये सभी पीड़ित उन 32 मजदूरों में शामिल थे, जो काम पर जा रहे थे और बस रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

(एपी के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश