1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. लेबनान में 500 मौतों के बाद इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच जवाबी हमले हुए तेज, कई इजरायली सैन्य ठिकाने भी क्षतिग्रस्त

लेबनान में 500 मौतों के बाद इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच जवाबी हमले हुए तेज, कई इजरायली सैन्य ठिकाने भी क्षतिग्रस्त

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 24, 2024 01:17 pm IST,  Updated : Sep 24, 2024 01:17 pm IST

इजरायल-हमास के बीच आज मंगलवार को जंग और तेज हो गई है। इजरायली सेना और हिजबुल्लाह एक दूसरे पर भूखे शेर की तरह टूट पड़े हैं। पूरी रात दोनों पक्ष एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इसमें दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है।

लेबनान पर इजरायली हमले के बाद आसमान में उठता धुआं।- India TV Hindi
लेबनान पर इजरायली हमले के बाद आसमान में उठता धुआं। Image Source : REUTERS

जेरूसलम/बेरूतः इजरायली सेना के घातक हमले से लेबनान में 500 मौतौं के बाद हिजबुल्लाह के साथ जंग और तेज हो गई है। इजरायली सेना ने आज कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के दर्जनों ठिकानों पर रात भर में हमला किया। इजरायल ने लेबनान में दशकों से ईरान समर्थित हिजबुल्लाह की साइटों को हवाई हमलों से निशाना बनाया। वहीं हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर घातक पलटवार किया।

हिजबुल्लाह ने आज सुबह कहा कि उसने फदी श्रृंखला के रॉकेटों से इजरायल में 60 किमी (37 मील) अंदर एक विस्फोटक फैक्ट्री सहित कई इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला किया। 

हिजबुल्लाह के अनुसार उसने यह हमला सुबह करीब 4 बजे किया। इस दौरान इजरायल की विस्फोटक फैक्ट्री और मेगिद्दो हवाई क्षेत्र पर रात भर में अलग-अलग 3 बार हमला किया। हिजबुल्लाह के पलटवार को देखते हुए इजरायल में 30 सितंबर तक इमरजेंसी लागू हो गई है। इजरायल अपनी दक्षिणी सीमा पर गाजा में हमास के खिलाफ लगभग एक साल के युद्ध के बाद अब अपना फोकस उत्तरी सीमा पर कर दिया है। इन क्षेत्रों में हिजबुल्लाह हमास के समर्थन में में रॉकेट दाग रहा है, जिसे ईरान का भी समर्थन प्राप्त है।

इजरायली हमले में हिजबुल्लाह कि सैकड़ों ठिकाने ध्वस्त

इज़रायली सेना ने कहा कि उसने उग्रवादी सेल हिजबुल्लाह पर तोपखाने और टैंकों से दक्षिण लेबनान हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। उत्तरी इज़राइल की पुलिस ने कहा कि जवाब में हिजबुल्लाह ने सैकड़ों रॉकेट दागे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में इंटरसेप्टर मिसाइलों के टुकड़े पाए गए। वहीं लेबनानी अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में लगभग 500 लोग मारे गए और हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भागना पड़ा।(रायटर्स) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश