1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया के बाद अब यूनान में डूबी नौका, मरने वालों की संख्या 32 से बढ़कर 59 हुई

नाइजीरिया के बाद अब यूनान में डूबी नौका, मरने वालों की संख्या 32 से बढ़कर 59 हुई

 Published : Jun 14, 2023 05:04 pm IST,  Updated : Jun 14, 2023 05:34 pm IST

नाइजीरिया के बाद अब यूनान (ग्रीस) में भी नाव पलटने का मामला सामने आया है। इस नौका दुर्घटना में 59 लोगों की मौत हो गई। यह सभी प्रवासी नागरिक बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं नाइजीरिया नौका दुर्घटना में 103 लोगों की मौत हुई थी।

यूनान की नौका- India TV Hindi
यूनान की नौका Image Source : AP

नाइजीरिया के बाद अब यूनान (ग्रीस) में भी बड़ी नौका दुर्घटना हुई है, जहां 32 प्रवासियों की मौत की शुरुआती खबर थी। मगर अब कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 59 हो चुकी है। जबकि 104 लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि दक्षिणी यूनान के एक तट के निकट मछली पकड़ने वाली नौका के डूब गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। देश के दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रात के समय हुई। इस घटना के बाद अब तक 104 लोगों को बचाया गया है।

यूनान तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र से 32 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं। तलाशी एवं बचाव अभियान में तटरक्षक बल के छह पोत, नौसेना का एक जहाज, सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। माना जा रहा है कि इटली जा रही यह नौका पूर्वी लीबिया के टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी। गौरतलब है कि स्थानीय तट रक्षक गश्ती दलों से बचने के लिए तस्करों द्वारा बड़ी नौकाओं के जरिये अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र को पार करने के प्रयास की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं दो दिन पहले नाइजीरिया के नाइजर नदी में 300 लोगों से भरी नाव पलटने से 103 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

यह भी पढ़ें

यूक्रेन के वॉर जोन से पुतिन के लिए आई बुरी खबर, युद्ध छोड़कर भाग रहे रूसी सैनिक; साथियों ने मारी गोली

फिलीपींस में आग उगलते ज्वालामुखी को देख मची भगदड़, 15 हजार लोगों ने छोड़ दिया घर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश