1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पाकिस्तान के बाद अब नेपाल में हुई बड़ी दुर्घटना, चितवन में टैक्सी के नदी में गिर जाने से 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बाद अब नेपाल में हुई बड़ी दुर्घटना, चितवन में टैक्सी के नदी में गिर जाने से 5 लोगों की मौत

 Published : Mar 30, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 04:15 pm IST

नेपाल में एक टैक्सी ने अपना नियंत्रण खो दिया। इससे वह 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जहां से त्रिशूली नदी बह रही थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवती को लापता बताया जा रहा है। अभी तक 5 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : REUTERS

काठमांडूः पाकिस्तान के बाद अब नेपाल  के चितवन जिले में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक टैक्सी खाई में गिर गई, जिससे दो महिलाओं और एक नाबालिग सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब सात बजे हुई। पुलिस ने बताया कि काठमांडू से गोरखा जिले की ओर जा रही टैक्सी पृथ्वी राजमार्ग के पास इच्छाकामना ग्रामीण नगर पालिका में त्रिशूली नदी में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। राहत पहुंच पाने से पहले ही लोगों ने दम तोड़ दिया था। बाद में उनके शवों को बाहर निकाला गया। 

जानकारी के अनुसार टैक्सी में करीब छह यात्री सवार थे। यात्रियों में शामिल एक 18 वर्षीय युवती कथित तौर पर लापता है। मृतकों में 71 वर्षीय वृद्धा समेत दो महिलाएं और एक नौ वर्ष का बच्चा भी शामिल। बताया जा रहा है कि टैक्सी के ड्राइवर ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जहां से एक नदी बह रही थी। इस नदी का नाम त्रिशूली नदी है। य

हां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इके बावजूद हादसों पर रोक नहीं लग पा रही है। नेपाल से एक दिन पहले अभी पाकिस्तान में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे, जिनमें 5 महिलाएं , 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल थे। (भाषा)

यह भी पढ़ें

नीदरलैंड में काफी संख्या में लोगों को बनाया गया बंधक, मची अफरा-तफरी; 150 घरों को कराया खाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश