1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहा था Air India का विमान, मुश्किल में फंसी 232 लोगों की जान; Emergency में उतरा मगदान

नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहा था Air India का विमान, मुश्किल में फंसी 232 लोगों की जान; Emergency में उतरा मगदान

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 06, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jun 06, 2023 07:00 pm IST

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI173 में इसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आई है। रूस के मगदान एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिग के बाद यात्रियों की जान में जान आई।

एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

नई दिल्ली से मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान के एक इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। इससे 232 लोगों की जान मुश्किल में फंस गई। पॉयलटों ने सूझबूझ के साथ रूस के मगदान हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग की। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना आपात स्थिति में उतरना पड़ा। अचानक आई इस तकनीकी खामी की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि फ्लाइट नंबर एआई173 में 216 यात्री और 16 क्रू सदस्य सवार थे। एयर इंडिया के अनुसार, "6 जून की एयर इंडिया की उड़ान एआई173, जो दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को का संचालन कर रही थी, उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। फिर आनन-फानन में इस उड़ान को डायवर्ट किया गया और रूस के मगदान हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।" इसके बाद विमान की अनिवार्य जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन ने कहा, यात्रियों को ग्राउंड लेबल पर सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। एयात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक सेवा को प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश