1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जर्मनी में मर्सडीज-बेंज की फैक्टरी में घुसे हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों की मौत

जर्मनी में मर्सडीज-बेंज की फैक्टरी में घुसे हमलावर ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोगों की मौत

 Published : May 12, 2023 08:36 am IST,  Updated : May 12, 2023 08:36 am IST

जर्मनी में मर्सडीज कार की फैक्ट्री में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक हमलावर घुस आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोलीबारी होते देख कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन इस दौरान दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं जान बचाकर भाग रहे कई लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : TWITTER/@KOTECINHO

जर्मनी में मर्सडीज कार की फैक्ट्री में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब अचानक एक हमलावर घुस आया और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोलीबारी होते देख कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन इस दौरान दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं जान बचाकर भाग रहे कई लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। उसके बारे में सटीक जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर उसने फैक्ट्री में फायरिंग क्यों की और किन-किन लोगों को मारने आया था, यह सब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह घटना दक्षिण पश्चिम जर्मनी में मर्सडीज-बेंज की एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को हुई। यहां अचानक एक व्यक्ति फैक्ट्री में घुस आया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्टटगार्ट अभियोजक के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी स्टटगार्ड शहर के पास सिंडेलफिंगन में हुई। उन्होंने बताया कि 53 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ को बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब पौने आठ बजे मिली। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों की उम्र 44 साल थी। पुलिस ने मृतकों या बंदूकधारी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश