1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. सिडनी में एक बार फिर चाकूबाजी, चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान शख्स ने बिशप को चाकू से गोदा VIDEO

सिडनी में एक बार फिर चाकूबाजी, चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान शख्स ने बिशप को चाकू से गोदा VIDEO

 Published : Apr 15, 2024 05:30 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 05:51 pm IST

सिडनी के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक पादरी पर चाकू से हमला किया गया है। इस हमले में पादरी समेत अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

सिडनी चर्च पर हमला - India TV Hindi
सिडनी चर्च पर हमला Image Source : सोशल मीडिया

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस बार सिडनी के चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक शख्स ने बिशप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए हैं।  इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स प्रार्थना के दौरान ही बिशप पर चाकू से हमला करता नजर आता है। इस हमले में बिशप समेत कई अन्य लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिशप पर हमले का वीडियो 

चाकूबाजी की घटना को लेकर सिडनी के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। चाकूबाजी की इस घटना में चार और लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में वो लोग शामिल हैं जो पादरी को बचा रहे थे।

शॉपिंग मॉल में 6 लोगों की हत्या 

जानकारी के मुताबिक, बिशप मार मारी इमैनुएल वेकले में क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में सामूहिक प्रार्थना कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और उनपर चाकू कई बार वार किया। बिशप ने कोविड महामारी के दौरान काफी नाम कमाया था। उस दौरान बिशप के ऑनलाइन फॉलोअर्स में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई थी। गौर करने वाली बात है कि यह घटना सिडनी के एक शॉपिंग मॉल में छह लोगों की चाकू मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही दिन बाद सामने आई है। 

यह भी पढें:

अमेरिका ने भी ईरान के हमलों को किया नाकाम, मिसाइलों और 80 से अधिक Drones को किया तबाह

इजराइल पर ईरान के हमले से भड़के G7 देश, दे डाली ये बड़ी चेतावनी, बोले...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश