1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा में पंजाबी मूल की इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या का आरोप कट्टरपंथियों पर, मां बोली- 18 बार चाकू से वार किए

कनाडा में पंजाबी मूल की इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या का आरोप कट्टरपंथियों पर, मां बोली- 18 बार चाकू से वार किए

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 05, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 02:38 pm IST

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की बेरहमी से चाकू से वार कर के हत्या कर दी गई है। नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों की आलोचना किया करती थीं।

canada influencer nancy grewal murder- India TV Hindi
कनाडा में पंजाबी मूल की महिला की हत्या। Image Source : REPORTER

कनाडा से एक बार फिर से डरा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां विंडसर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई है। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों की गतिविधियों की आलोचना करती थीं। पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थीं और कट्टरपंथी गतिविधियों की आलोचना करती थीं। उनकी हत्या ने लोगों को हैरान कर रख दिया है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार कनाडा में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ अपराध की घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं।

घर पर ही कर दी गई हत्या

कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या ने लोगों को हैरान कर के रख दिया है। उनकी हत्या उनके घर पर ही कर दी गई है। कट्टरपंथियों पर इस हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। चाकू के वार से घायल होने के बाद नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्या बताया?

कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं। वो अपने वीडियोज में कट्टरपंथी गतिविधियों की आलोचना करती थीं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और लहूलुहान छोड़कर भाग गया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस हत्या के इस खौफनाक मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

मां का खुलासा- 18 बार चाकू से किए गए वार

इस घटना के बाद मृतक नैन्सी की मां मीडिया के सामने आई और चौकाने वाले खुलासे किए हैं। नैन्सी की मां तेजिंदर कौर ने कहा कि दुश्मनों ने बेरहमी से मेरी बेटी का कत्ल किया। बेटी अस्पताल भी नहीं पहुंच पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।" मां का आरोप है कि जसवीर सिंह रोडे का सांडू अवतार सिंह बेटी से दुश्मनी रखता था और वह चाहता था कि वह उससे माफी मांगे। मां ने कहा कि बेटी गरीबों की मसीहा थी और उनकी मदद करती थी। वह सच के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी।

नैन्सी की मां ने आगे कहा है कि उनकी बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है और उस दौरान घर में आग लगाई गई थी, लेकिन वह उस दौरान बच गई थी। वहीं अब बेटी की रेकी करने के लिए उसे घर पर भेजा गया था और उसने मुंह ढका हुआ था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह डरकर भाग गया। मां ने कहा कि बेटी 2018 में कनाडा में गई थी और नर्स का कोर्स किया था। जिसके बाद वह पैरामिड कंपनी में सुबह नौकरी करती थी और देर शाम केयर पार्ट वेयर कंपनी में नौकरी करती थी। आखिरी बार 2 तारीख को बेटी से उनकी फोन पर बात हुई थी। (रिपोर्ट: परमजीत सिंह रंगपुरी)

ये भी पढ़ें- ट्रंप और बाइडेन को मारने की साजिश में फंसा पाकिस्तानी, रोते हुए कहा- 'ईरानी जासूसों ने धमकाया था'

अमेरिका ने ईरान के "Frigate Dena" युद्धपोत को समुद्र में डुबो कर किया महा-क्रूर अपराध, अब्बास अराघची ने दी कड़ी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश