1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्गों को ले जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत

कनाडा में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्गों को ले जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 16, 2023 07:43 am IST,  Updated : Jun 16, 2023 07:44 am IST

बस और ट्रक की उस वक्त भीषण टक्कर हुई जब बस में सवार लोग एक कैसिनो जा रहे थे। हादसा विन्निपेग से 170 किमी दूर मैनिटोबा में हुआ।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल

मैनिटोबा: कनाडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरनेवाले ज्यादातर लोग बुजर्ग थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक मिनी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी लोग एक कैसिनो में जा रहे थे। इसी दौरान बस की ट्रक से टक्कर हो गई।

हाल के दिनों का बड़ा हादसा

यह दुर्घटना हाल के समय में कनाडा में हुई एक बड़ी सड़क दुर्घटना है। कनाडा के विन्निपेग की फ्री प्रेस अखबार के मुताबिक यह हादसा विन्निपेग से 170 किमी दूर पश्चिम में दक्षिण-पश्चिमी मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास हुआ। जिस जगह यह हादसा हुआ वह दो प्रमुख सड़कों का जंक्शन था। 

15 लोगों की मौत की पुष्टि

मैनिटोबा पुलिस के असिस्टेंट कमिशनर रॉब हिल ने बताया कि इस हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुख की बात है, यह एक ऐसा दिन है जिसे एक त्रासदी के तौर पर याद किया जाएगा। रॉब हिल ने कहा कि बस में करीब 25 लोग सफर कर रहे थे, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे।

कनाडा के पीएम ने जताया दुख

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो में इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश