1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका तक पहुंची कनाडा के जंगलों की आग, ओटावा के बाद न्यूयॉर्क में छाया धुआं

अमेरिका तक पहुंची कनाडा के जंगलों की आग, ओटावा के बाद न्यूयॉर्क में छाया धुआं

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 08, 2023 11:46 am IST,  Updated : Jun 08, 2023 11:46 am IST

जंगल में भयानक अग्निकांड के कारण बड़ी संख्या में पशु पक्षियों की मौत भी हुई है। आग की वजह से बड़ी संख्या में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

अमेरिका तक पहुंची कनाडा के जंगलों की आग, ओटावा के बाद न्यूयॉर्क में छाया धुआं- India TV Hindi
अमेरिका तक पहुंची कनाडा के जंगलों की आग, ओटावा के बाद न्यूयॉर्क में छाया धुआं Image Source : PTI

Canada Fire: कनाडा के जंगलों में भयानक आग लग गई है। आग के कारण ये जंगल जलते हुए दूर से ही देखे जा सकते हैं। इन जंगलों में लगी आग कितनी भयावह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग 33 हजार वर्ग किलोमीटर के इलाके में फैल चुकी है। 

जंगल में भयानक अग्निकांड के कारण बड़ी संख्या में पशु पक्षियों की मौत भी हुई है। आग की वजहर से इस पूरे इलाके में बड़ी संख्या में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। कनाडा के जंगल की आग का धुआं बुधवार को अमेरिका के पूर्वी तट और पश्चिमी मध्य इलाके तक फैल गया है। इस कारण प्रभावित इलाकों के एयरपोर्ट्स पर कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। खेल गतिविधियां भी स्थगित हुई हैं। 

अब तक की सबसे खराब जंगल की आग

कनाडा के अधिकारियों का कहना है कि यह कनाडा की सबसे खराब जंगल की आग है। देश के विभिन्न हिस्सों से धुआं अमेरिका में फैल रहा है। कनाडा की राजधानी ओटावा के डाउनटाउन में धुआं इतना घना था कि ओटावा नदी के उस पार के कार्यालय टॉवर मुश्किल से दिखाई दे रहे थे। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से 950 से अधिक अग्निशामक और अन्य कर्मी पहुंचे हैं और के जल्द ही आने की उम्मीद हैं।

अमेरिका ने की मदद, 600 अग्निशमन यंत्र भेजे

वाशिंगटन में, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कनाडा में 600 से अधिक अग्निशामक और उपकरण भेजे हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने सहायता प्रदान करने के लिए कुछ अमेरिकी राज्यपालों और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश