1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. World Population: वर्ष 2068 तक कनाडा की जनसंख्या होने वाली हो दोगुनी, जानें क्या होगा भारत और चीन का भी हाल

World Population: वर्ष 2068 तक कनाडा की जनसंख्या होने वाली हो दोगुनी, जानें क्या होगा भारत और चीन का भी हाल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 23, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Aug 23, 2022 04:35 pm IST

World Population: वर्ष 2068 तक कनाडा की जनसंख्या दोगुनी होने वाली है। वर्ष 2021 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार कनाडा की आबादी 38.2 मिलियन है।

World Population- India TV Hindi
World Population Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अगले एक दो वर्ष में जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत
  • वर्ष 2050 तक भारत की जनसंख्या 1.66 बिलियन तक होने का अनुमान
  • तेजी से बढ़ रही भारत की जनसंख्या

World Population: वर्ष 2068 तक कनाडा की जनसंख्या दोगुनी होने वाली है। वर्ष 2021 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार कनाडा की आबादी 38.2 मिलियन है। राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार 46 साल बाद यह जनसंख्या बढ़कर 74 मिलियन के करीब हो जाने का अनुमान लगाया गया है।  समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 2043 में कनाडा की जनसंख्या 42.9 मिलियन से 52.5 मिलियन और 2068 74 मिलियन तक हो सकती है। सांख्यिकी कनाडा ने कहा कि, जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारक बाहर से आने वाले लोग हो सकते हैं और आने वाले वर्षों में प्राकृतिक विकास में कमी आएगी। इसमें कहा गया है कि  2020 में प्रति महिला बच्चों की संख्या देश में ऐतिहासिक रूप से निम्न स्तर 1.4 पर पहुंच गई है।

अनुमान के मुताबिक  2049 और 2058 के बीच की छोटी अवधि में यह प्राकृतिक वृद्धि नकारात्मक भी हो सकती है। लेकिन आने वाले दशकों में कनाडा की जनसंख्या बढ़ती रहेगी। इस प्रकार, कनाडा में औसत आयु 2021 में 41.7 वर्ष से बढ़कर 2043 में 44.1 और 2068 में 45.1 हो जाएगी। सांख्यिकी कनाडा ने कहा कि, 85 वर्ष और उससे अधिक उम्र की जनसंख्या 2021 में 871,000 से बढ़कर 2068 में 3.2 मिलियन हो सकती है। 

अगले एक वर्ष में चीन को पीछे छोड़ सकता है भारत

वहीं जनसंख्या के मामले में भारत में जो वृद्धि दर चल रही है। उसके मुताबिक अगले एक -दो वर्षों में ही भारत चीन को जनसंख्या में पीछे छोड़ सकता है। वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स के आंकड़ों के अनुसार चीन की मौजूदा जनसंख्या 1.42 अरब और भारत की 1.41 अरब के करीब है। ऐसे में भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। यूएएन काउंसिल के अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि अगर ऐसा हुआ तो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का दावा सबसे अधिक मजबूत होगा। 

वर्ष 2050 तक क्या होगी भारत की जनसंख्या
 वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉसपेक्ट्स के अनुमान के आधार पर वर्ष 2050 तक भारत की आबादी 1.66 बिलियन तक पहुंच सकती है। इस दौरान चीन की आबादी 1.31 बिलियन तक रहने का अनुमान है। तब भारत के सामने चुनौतियां भी बढ़ेंगी। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी से वर्ष 2030 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने का लक्ष्य तय कर दिया है। इस दिशा में देश में तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास भी हो रहा है। अभी भारत में विश्व की 18 फीसद आबादी निवास करती है। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2050 तक भारत मिश्र, इथियोपिया, तंजानिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और नाइजीरिया की आबादी विश्व की कुल आबादी का 50 फीसद तक होगी। 

सर्वाधिक जनसंख्या वाले पांच देश 
देश                                                जनसंख्या
चीन                                          01 अरब 42 करोड़
भारत                                        01 अरब 36 करोड़
अमेरिका                                   34 करोड़ 44 लाख
इंडोनेशिया                                22 करोड़ 99 लाख
पाकिस्तान                                 21 करोड़ 75 लाख

सबसे कम जनसंख्या वाले देश 
देश                                जनसंख्या
पिटकेर्न                           50
वेटिकन सिटी                   800
टोकेलाउ                        1400
न्यूए                               1500
फाकलैंड द्वीपसमूह         3000

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश