Iran Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की चीन ने निंदा की है। चीन ने कहा कि ईरान पर हमला मंजूर नहीं है। उसे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का भी साथ मिला है। किम जोंग ने भी ईरान पर इजरायल-अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना की है। जानें चीन और उत्तर कोरिया ने ईरान पर हो रहे हमलों पर क्या रिएक्शन दिया है।
चीन ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, 'ईरान के सुप्रीम लीडर पर हमला और उनकी हत्या ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का घोर उल्लंघन है। यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मकसद और सिद्धांतों एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन है। चीन इसकी कड़ी खिलाफत करता है और इसकी घोर निंदा करता है।'
अपने पोस्ट में चीन ने आगे कहा, 'हम मिलिट्री ऑपरेशन को तत्काल रोकने, तनावपूर्ण स्थिति को और बढ़ने से रोकने, साथ ही मध्य-पूर्व और दुनिया में शांति-स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास करने की अपील करते हैं।'
वहीं, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान पर इजरायल के अटैक और अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन 'अवैध आक्रमण' और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन थे। ईरान के खिलाफ अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन 'अपेक्षाओं के अनुरूप' था। उन्होंने इसे अमेरिका के 'वर्चस्ववादी और गुंडागर्दी जैसे' स्वभाव का परिणाम बताया।
जान लें कि शनिवार दोपहर को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर भीषण हवाई हमला बोला था। इस अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। उनके अलावा, ईरानी रेड क्रिसेंड सोसाइटी के मुताबिक, ईरान में अलग-अलग जगहों पर 201 लोगों की मौत हो गई है और 747 लोग जख्मी हुए हैं।
ईरान की अमेरिका-इजरायल से जंग की खबरों के लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें
संपादक की पसंद