1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. कनाडा में निशाने पर राम मंदिर, लिखे भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने की कार्रवाई की मांग

कनाडा में निशाने पर राम मंदिर, लिखे भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने की कार्रवाई की मांग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 19, 2023 07:40 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 07:40 pm IST

कनाडा में एक बार फिर से एक हिंदु मंदिर को निशाना बनाया गया है। मिसिसॉगा में राम मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित करने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर भारतीय दूतावास ने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने का अनुरोध किया है।

कनाडा का राम मंदिर।- India TV Hindi
कनाडा का राम मंदिर। Image Source : SOCIAL MEDIA

कनाडा के मिसिसॉगा में हिंदू मंदिर को भारत विरोधी चित्रों से विरूपित करने की घटना की भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की है तुरंत कार्रवाई की मांग की है। वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, हम मिसिसॉगा में राम मंदिर को भारत विरोधी चित्रों से विरूपित करने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

ब्रैम्पटन के मेयर, पैट्रिक ब्राउन ने इसे हेट क्राइम कहा और कहा कि इस प्रकार की नफरत का पील क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है। मैं मिसिसॉगा में राम मंदिर मंदिर में नफरत से प्रेरित घटना के बारे में सुनकर दुखी हूं। अज्ञात संदिग्धों ने मंदिर के पीछे दीवारों पर स्प्रे पेंट किया। इस प्रकार की नफरत का पील क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया- पील पुलिस इस घृणा अपराध को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। 12 डिवीजन के पास जांच की जिम्मेदारी है और वह इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढेंगे। कनाडा में धार्मिक स्वतंत्रता चार्टर अधिकार है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हर कोई अपने पूजा स्थल में सुरक्षित रहे। हाल ही में ऐसी ही एक घटना ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) के गौरी शंकर मंदिर में हुई थी, जिसे भी पिछले महीने के अंत में भारत विरोधी चित्रों से विरूपित कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश