1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका में घातक ग्रुप फायरिंग से दहशत, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में घातक ग्रुप फायरिंग से दहशत, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 21, 2023 09:14 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 09:14 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी क्वाजुलु-नटाल प्रांत के पीटरमैरिट्जबर्ग शहर में एक घर में सामूहिक गोलीबारी में सात महिलाओं और एक बच्चे सहित एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी क्वाजुलु-नटाल प्रांत के पीटरमैरिट्जबर्ग शहर में एक घर में सामूहिक गोलीबारी में सात महिलाओं और एक बच्चे सहित एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस मंत्री भेकी सेले ने कहा कि घंटों बाद पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध मारा गया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि चौथा संदिग्ध भाग गया किंतु उसकी पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक खबरों के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने घात लगाकर घर पर हमला किया। गोलीबारी की घटना बृहस्पतिवार रात या शुक्रवार तड़के हुई। दक्षिण अफ्रीका दुनिया में सबसे अधिक मानव हत्या दर वाले देशों में से एक है और यहां हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आयी हैं। इस साल जनवरी में दक्षिण तट के शहर गेकेबेरा में एक जन्मदिन पार्टी में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले साल, सोवतो के जोहानिसबर्ग टाउनशिप में एक रेस्तरां (बार) में हथियारबंद लोगों के एक समूह द्वारा की गई सामूहिक गोलीबारी में 16 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश