1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Video: दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक, दुनिया भर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, देखें तस्वीरें

Video: दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक, दुनिया भर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, देखें तस्वीरें

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 21, 2025 08:38 am IST,  Updated : Jun 21, 2025 08:38 am IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम से योग दिवस का नेतृत्व किया। वहीं, अभिनेता अनुपम खेर अमेरिका के न्यूयॉर्क में योग किया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऊधमपुर में जवानों के साथ योग किया।

Yoga- India TV Hindi
जापान में योग (बाएं) विशाखापट्टनम में योग (दाएं) Image Source : X/ANI

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में मनाया जा रहा है। भारत से लेकर अमेरिका तक सभी देशों में फिटनेस और सेहत के प्रति जागरुकता के साथ लोग योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम से योग दिवस का नेतृत्व किया। यहां तीन लाख लोग एक साथ योग कर रहे हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में योग के लिए अलग-अलग जगहों को चुना गया है। यहां योग कर एकता का संदेश भी पूरी दुनिया को दिया जा रहा है। अकेले भारत में ही साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा जगहों पर सामूहिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों ने योग किया।

योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "जब व्यक्ति अपने हित से ऊपर उठकर समाज की सोचता है, तभी पूरी मानवता का हित होता है। भारत की संस्कृति हमें सिखाती है- सर्वे भवंतु सुखिनः यानी सभी का कल्याण ही मेरा कर्तव्य है। मैं से हम की यात्रा ही सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व का आधार है। दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है। कितने ही क्षेत्रों में शांति और अस्थिरता फैल रही है। ऐसे में योग एक बड़ी भूमिका निभाता है। योग से हमें शांति की दिशा मिलती है।"

अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क में किया योग

अभिनेता अनुपम खेर ने टाइम्स स्क्वायर के सहयोग से सीजीआई न्यूयॉर्क में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बेहद खुश हूं। इसकी शुरुआत हमारे प्रिय प्रधानमंत्री ने 11 साल पहले की थी। मेरे दादाजी एक योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने अपने पूरे जीवन में इसे होते देखा है। मैं योग का अभ्यास करता हूं, और मैं हर जगह योग का माहौल देख सकता हूं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है। मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।"

INS पर योग

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तट पर INS पर सवार भारतीय नौसेना के जवान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए। पूर्वी नौसेना कमान के 11,000 से अधिक नौसैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के साथ योग किया। ये नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के किनारे लगभग 10 बाड़ों में मौजूद थे। यह ऐतिहासिक आयोजन का एक अभिन्न हिस्सा है। विशाखापत्तनम के तट पर लंगर डाले भारतीय नौसेना के जहाजों पर भी योग का अभ्यास किया गया।

मॉरीशस में आईएनएस तेग पर योग

भारत के स्टेल्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तेग’ पर मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में योग किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल होने के अलावा भी यह जहाज की कार्यक्रमों में शामिल होगा। इस यात्रा (19-22 जून) के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘‘जहाज पर संयुक्त योग सत्र’’ के साथ मनाया गया, जिसमें भारतीय नौसेना, मॉरीशस एनसीजी के कर्मी और भारतीय प्रवासी सदस्य एक साथ शामिल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश