1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. न्यूजीलैंड के पास दक्षिणी प्रशांत महासागर के टोंगा में 7.3 तीव्रता का भूकंप

न्यूजीलैंड के पास दक्षिणी प्रशांत महासागर के टोंगा में 7.3 तीव्रता का भूकंप

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 11, 2022 07:52 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 07:53 pm IST

न्यूजीलैंड के पास दक्षिणी प्रशांत महासागर के टोंगा में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की गहराई 25 किलोमीटर थी। भूकंप के कंपन के फौरन बाद इस समुद्री इलाके में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड के पास टोंगा में 7.3 तीव्रता का भूकंप- India TV Hindi
न्यूजीलैंड के पास टोंगा में 7.3 तीव्रता का भूकंप Image Source : FILE

न्यूजीलैंड के पास दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित टोंगा में 11 नवंबर 2022 की शाम करीब 6 बजे भयानक भूकंप आया। भूकंप कितना शक्तिशाली था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस भूकंप की तीव्रता 7.3 थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र टोंगा के नीयाफू से पूर्व-दक्षिणपूर्व की तरफ 211 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 25 किलोमीटर थी। भूकंप के कंपन के फौरन बाद इस समुद्री इलाके में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया।

टोंगा और उसके आसपास के कई द्वीपों भूकंप का सायरन बज उठा। लोग घबराकर हाईट वाले स्थानों की ओर जाने लगे। लोगों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बता दें कि यहां इसी साल जनवरी में यहां समुद्र के अंदर एक ज्वालामुखी फटा था, जो 100 सालों का सबसे शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट माना जा रहा था। पूरा द्वीप भयानक राख की चादर में घिर गया था।

इस ज्वालामुखी विस्फोट ने इतना राख और पत्थर खिसकाया था, जिससे की पूरी पनामा नहर भर जाए। टोंगा ज्वालामुखी के विस्फोट ने धरती को दो बार हिला दिया। क्योंकि इससे निकले शॉकवेव ने पूरी धरती के दो चक्कर लगाए थे।

दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप आने की घटनाएं होती रहती हैं। इनमें प्रशांत महासागर के कई द्वीपीय इलाके शामिल हैं। जापान में तो सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। भूकंप की बात की जाए तो हाल ही में नेपाल और हमारे देश के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार जैसे राज्यों में भी भूकंप आया था। भूकंप का उद्गम केंद्र नेपाल था। यह भूकंप 6.6 की तीव्रता वाला था। भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश