1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराई 29 गाड़ियां, 35 लोगों की मौत 63 घायल

मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराई 29 गाड़ियां, 35 लोगों की मौत 63 घायल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 28, 2023 08:46 pm IST,  Updated : Oct 28, 2023 08:46 pm IST

मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। इस सड़क हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 63 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि इस हादसे में 29 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Egypt Road Accident in capital Cairo 29 vehicles collided with each other 35 people died 63 injured- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

Road Accident In Egypt: मिस्त्र की राजधानी काहिरा में शनिवार को भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां बेहेरा प्रांत में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना में कम से कम 35 लोगों के मरने की खबर सामने आई है। वहीं 53 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अहराम न्यूज पेपर के मुताबिक, सुरक्षा जांच में पता चला है कि एक्सीडेंट बेहेरा के पास काहिरा-अलेक्जेंड्रिया रेगिस्तानी सड़क पर एक कार से तेल लीक होने के कारण हुआ है। इस कारण कई गाड़ियां आपस में ही टकरा गई और इतना भयानक हादसा देखने को मिला, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। 

मिस्त्र में भीषण सड़क हादसा

इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मौके पर एंबुलेस और पुलिस की टीम पहुंची और राहच-बचाव कार्य शुरू किया गया। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि कई गाड़ियों में आग लग गई। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण सड़क हादसे की आपराधिक जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि मिस्त्र में तेज रफ्तार, सड़कों के खराब रखरखाव और ट्रैफिक कानूनों में ढिलाई होने के कारण हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है। 

29 गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त

बता दें कि इस हादसे का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकता है कि सड़क पर कई गाड़िया दुर्घटनाग्रस्त हैं और कई गाड़ियों में आग लगी हुई है। वीडियो में यह भी दिखता है कि दमकलकर्मियों द्वारा लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। सरकार न्यूजपेपर के मुताबिक, काहिरा से करीब 160 किमी उत्तर में नुबारिया शहर में यह हादसा देखने को मिला है, जिसमें 29 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ सालों में मिस्त्र ने यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपने सड़क नेटवर्क में कई तरह के अहम और जरूरी बदलाव किए हैं। बावजूद इसके हालात अब तक ठीक नहीं हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश