1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता

बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 15, 2023 09:37 pm IST,  Updated : May 15, 2023 09:37 pm IST

रवांडा में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अब भी लापता है। सरकार ने यह जानकारी दी।

बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता- India TV Hindi
बाढ़ और लैंड स्लाइड बन गई काल, इस देश में 135 लोगों की चली गई जान, कई लापता Image Source : FILE

Floodand Landslide in Rawanda: जहां एक ओर चक्रवाती तूफान 'मोचा' ने भारत के तटीय इलाकों और उससे भी ज्यादा बांग्लादेश और म्यांमार में तबाही मचाई है, वहीं दूसरी ओर अफ्रीकी देश रवांडा में कुदरत का कहर 135 लोगों की जान लील गया। अफ्रीकी देश रवांडा में में भयानक बाढ़ और लैंड स्लाइड की वजह से 135 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

रवांडा में हाल में आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य अब भी लापता है। सरकार ने यह जानकारी दी। रवांडा में आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्रालय ने शनिवार को अपने ताजा अपडेट में कहा, आपदा में करीब 110 लोग घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि 20 नेशनल हाइवे, 12 बिजली स्टेशन और आठ जल उपचार संयंत्र भी कुदरत के कहर के कारण नष्ट हो गए। सरकार ने पहले कहा था कि 2 और 3 मई को रवांडा के पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी प्रांतों में भारी बारिश से 131 लोग मारे गए, 94 अन्य घायल हो गए और लगभग 9 हजार विस्थापित हो गए।

रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागमे ने शुक्रवार को रूबावु जिले में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रपति के आदेश के बाद रवांडा की जिम्मेदार एजेंसियां युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश