1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. US टैरिफ पर तनाव के बाद भारत ने किया अपने बाजार का दूसरे देशों में विस्तार, अब न्यूजीलैंड के साथ FTA अंतिम दौर में

US टैरिफ पर तनाव के बाद भारत ने किया अपने बाजार का दूसरे देशों में विस्तार, अब न्यूजीलैंड के साथ FTA अंतिम दौर में

 Published : Nov 07, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 03:58 pm IST

अमेरिका से चल रहे टैरिफ पर तनाव के बीच भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते के करीब पहुंच गया है। इससे दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता होने की उम्मीद है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपने न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ - India TV Hindi
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपने न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ Image Source : PIYUSH GOYAL @PIYUSHGOYAL

रोटोरुआ: अमेरिका से साथ चल रहे टैरिफ तनाव के बीच भारत ने न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर आगे बढ़ रहा है। भारत और न्यूजीलैंड ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए चौथे दौर की वार्ता शुक्रवार को पूरी कर ली। दोनों पक्षों ने इसको शीघ्र अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने को लेकर सहमति व्यक्त की है। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर दी जानकारी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल अपने न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ इन वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए यहां पहुंचे हैं। गोयल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का चौथा दौर वस्तु बाजार पहुंच, सेवाओं, आर्थिक व तकनीकी सहयोग और निवेश के अवसरों पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत और न्यूजीलैंड के बीच बढ़ते रणनीतिक व आर्थिक संगम के अनुरूप एक संतुलित, व्यापक तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं।’’ 

न्यूजीलैंड के साथ बढ़ रहा व्यापार का दायरा

इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान गोयल ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करने के लिए उद्योग दिग्गजों के साथ बैठकें भी कीं। उन्होंने छह नवंबर को कहा था कि बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद जताई थी कि मुक्त व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। एफटीए वार्ता औपचारिक रूप से 16 मार्च 2025 को शुरू की गई थी। वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 1.3 अरब डॉलर रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 49 प्रतिशत अधिक है। न्यूजीलैंड का औसत आयात शुल्क मात्र 2.3 प्रतिशत है। मुक्त व्यापार समझौते में, दो देश अपने बीच व्यापार की जाने वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या समाप्त कर देते हैं। ये वस्तुओं व सेवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाते हैं। रमण  (भाषा) 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश