1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति पर 30 लाख डॉलर के हीरे चोरी करने का आरोप, सऊदी अरब से जुड़े मामले में लगाया गया अभियोग

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति पर 30 लाख डॉलर के हीरे चोरी करने का आरोप, सऊदी अरब से जुड़े मामले में लगाया गया अभियोग

 Published : Jul 06, 2024 06:02 pm IST,  Updated : Jul 06, 2024 06:02 pm IST

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो पर बड़ा संगीन आरोप लगाया गया है। सऊदी अरब से जुड़े हीरों की चोरी के मामले में उन पर अभियोग लगाया गया है। आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो ने 30 लाख डॉलर के हीरे चोरी किए और 2 लक्जरी घड़ियां बेज दीं।

बोलसोनारो, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति। - India TV Hindi
बोलसोनारो, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति। Image Source : REUTERS

साओ पाउलोः सऊदी अरब के अघोषित हीरों के संबंध में धन शोधन और आपराधिक सहयोग के लिए ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो पर अभियोग लगाया गया है जो धुर दक्षिणपंथी नेता पर दूसरे औपचारिक आरोप के रूप में सामने आया है। बोलसोनारो पर 30 लाख डॉलर के हीरे चोरी करने और 2 लक्जरी घड़ियां बेचने का आरोप लगा है।  मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने संघीय पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार को अभियोग दर्ज किए जाने की पुष्टि की। इससे पहले बोलसोनारो के खिलाफ मार्च में उनके कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र में कथित रूप से हेरफेर करने के खिलाफ एक और औपचारिक आरोप तय किया गया था। दोनों अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर जानकारी दी। 

ब्राजील के उच्चतम न्यायालय को ताजा अभियोग के संबंध में पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद देश के महा अभियोजक पाउलो गोनेट दस्तावेज का अध्ययन करेंगे और तय करेंगे कि क्या आरोप दर्ज किए जाएं और बोलसोनारो पर मुकदमा चलाया जाए या नहीं। ब्राजीलियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनल साइंसेज के अध्यक्ष और कानूनी विशेषज्ञ रेनाटो स्टैनजियोला विएरा ने कहा कि यह कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी कि अंतिम विकल्प क्या हो सकता है लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किये जाने से मामले में एक नया मोड़ आ गया। इस घटनाक्रम ने पूर्व राष्ट्रपति के सामने आने वाली कानूनी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बोलसोनारो की ओर से नहीं आया रिएक्शन

एक तरफ जहां विरोधी इस घटनाक्रम की सराहना कर रहे हैं वहीं उनके समर्थक इस पूरे मामले को राजनीतिक उत्पीड़न करार देकर निंदा कर रहे हैं। बोलसोनारो ने ताजा घटनाक्रम पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की, लेकिन वह और उनके वकील दोनों ही मामलों में तथा पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अन्य जांच में भी किसी तरह की गड़बड़ी की बात खारिज कर चुके हैं। संघीय पुलिस ने पिछले साल बोलसोनारो पर कथित रूप से 30 लाख डॉलर के हीरे के आभूषण चोरी करने का और दो लक्जरी घड़ियां बेचने का आरोप लगाया था। (एपी) 

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री से की फोन पर बात, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेशकियन को भी दी बधाई


दक्षिण कोरिया में "रोबोट के सुसाइड" की खबर है बिलकुल सच, वैज्ञानिकों की एक बड़ी गलती ने दुनिया को खतरे में डाला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश