1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. अफ्रीकी देशों में नरसंहार, बुर्किना फासो 44 लोगों की हत्या, नाइजीरिया में 30 और कांगो में 20 लोगों को मौत के घाट उतारा

अफ्रीकी देशों में नरसंहार, बुर्किना फासो 44 लोगों की हत्या, नाइजीरिया में 30 और कांगो में 20 लोगों को मौत के घाट उतारा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 09, 2023 06:46 am IST,  Updated : Apr 09, 2023 06:46 am IST

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने 44 लोगों की हत्या कर डाली। वहीं नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई। वहीं कांगो गणराज्य में एक गांव के हमले में करीब 20 लोग मारे गए हैं।

अफ्रीकी देशों में नरसंहार- India TV Hindi
अफ्रीकी देशों में नरसंहार Image Source : FILE

Africa News: अफ्रीकी देशों में कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अफ्रीकी देशों में हत्याओं की खबरें कम नहीं हो रही हैं। ताजा मामले में पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में जिहादियों ने 44 लोगों की हत्या कर डाली। वहीं नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई। वहीं कांगो गणराज्य में एक गांव के हमले में करीब 20 लोग मारे गए हैं। 

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में इस्लामिक चरमपंथियों ने कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी है। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल पी एफ रोडोल्फे सोरगो ने एक बयान में कहा कि जिहादियों ने सेनो प्रांत में कूराकू और तोंदोबी गांवों पर हमला किया। सोरगो ने गुरुवार तथा शुक्रवार को किए गए हमलों को ‘घृणित तथा बर्बर‘ बताया और कहा कि सरकार इलाके में शांति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का बड़ा हमला, 30 लोगों की मौत

उधर, नाइजीरिया में भी बंदूकधारियों ने बड़ा हमला किया है। इसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है।  उत्तर मध्य नाइजीरिया में एक शिविर पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी सियुयेसे एनेने ने बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार शाम बेन्यू राज्य के मगबान गांव में आम नागरिकों पर हमला कर दिया और मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन संदेह स्थानीय चरवाहों पर है, जिनका अतीत में उत्तर.मध्य नाइजीरिया में भूमि को लेकर किसानों से विवाद रहा है। इससे कुछ दिन पहले, राज्य के उमोगिडी गांव में बंदूकधारियों के दो अलग अलग हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी।

पूर्वी कांगो में 20 मौतें, इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी

इसी तरह पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में भी बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में 20 लोग मारे गए। रायटर के अनुसार पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के एक गांव में हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले की जिम्मेदारी  इस्लामिक स्टेट ने ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश