1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जर्मन-इजरायली लड़की को हमास ने अपहरण कर निर्वस्त्र घुमाया, कई दिन साथ रखा; अब इस हाल में मिला शव

जर्मन-इजरायली लड़की को हमास ने अपहरण कर निर्वस्त्र घुमाया, कई दिन साथ रखा; अब इस हाल में मिला शव

 Published : Oct 30, 2023 04:15 pm IST,  Updated : Oct 30, 2023 04:16 pm IST

हमास आतंकियों ने दरिंदगी और हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। इजरायल पर हमले के दौरान शनि लुक नामक लड़की को हमास आतंकियों ने अपहृत कर लिया था। उसे गाजा में इधर-उधर नग्न करके घुमाते रहे। इस दौरान उसके साथ दरिंदगी की हर हदें पार की गईं।

जर्मन-इजरायली मूल की शनि (फाइल फोटो)- India TV Hindi
जर्मन-इजरायली मूल की शनि (फाइल फोटो) Image Source : ISRAEL MINISTERY

हमास आतंकियों की क्रूरता के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। इजरायल के हमले के पहले ही दिन हमास आतंकियों ने एक  जर्मन-इजरायली लड़की को संगीत समारोह से अगवा कर लिया था। इसके बाद उसे निर्वस्त्र कर एक वाहन में लेटा दिया था। आतंकी उसे सड़कों पर अपने साथ घुमाते रहे। उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ करते रहे। युद्ध छिड़ने के बाद से कई दिनों तक आतंकियों ने इस लड़की को अपने साथ रखा। उसके साथ जोर-जबरदस्ती भी करते रहे। क्रूर शारीरिक प्रताड़नाएं दीं। अब इस लड़की का शव पाए जाने से सनसनी मच गई है। 

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने जर्मन-इजरायली मूल की इस लड़की शनि लुक की फोटो को एक्स पर शेयर किया है। इजरायल ने शनि की मौत पर गहरा दुख भी व्यक्त किया है। एक्स पर इजरायली पोस्ट में लिखा गया है कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि 23 वर्षीय जर्मन-इजरायली शनि लुक का शव पाया गया और उसकी पहचान कर ली गई। शनि को एक संगीत समारोह से अपहरण कर लिया गया था और हमास के आतंकवादियों द्वारा उसे यातना दी गई। शनि को हमास आतंकियों ने गाजा के चारों ओर घुमाया। इस दौरान उसने अथाह भयावहता का अनुभव किया। इस अकल्पनीय दुःस्वप्न के दौरान हमारे विचार और प्रार्थनाएं शनि के दोस्तों और परिवार के साथ हैं। उसकी यादें एक आशीर्वाद की तरह हैं। 

हमास ने की दरिंदगी

जर्मन-इजरायली गर्ल शनि को हमास आतंकियों द्वारा एक वीडियो में निर्वस्त्र करके घुमाते हुए भी देखा गया था। इसमें हमास के आतंकी शनि को एक वाहन में निर्वस्त्र लेटाए हुए थे और उसके ऊपर खुद भी कई आतंकी अलग-अलग मुद्राओं में लेटे थे। इस दौरान हमास आतंकियों द्वारा उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दिए जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। लंबे समय तक आतंकियों ने उसे अपने साथ भी रखा था। इस दौरान उसे भयावह अनुभवों से गुजरना पड़ा। अब उसका शव पाया गया है। 

यह भी पढ़ें

उत्तरी गाजा में अब यहां तक घुस गई इजरायली सेना, सीरिया ने दागा रॉकेट तो जवाबी हमले में मारे गए 13 लोग

इजरायली यात्रियों के आते ही रूसी हवाई अड्डा बना जंग का मैदान, फिलिस्तीनी झंडे के साथ यहूदियों का किया विरोध

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश