1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Bridges of Friendship: एंटी सबमरीन वारफेयर एक्सरसाइज के लिए जापान पहुंचा Indian Navy का P81 विमान

Bridges of Friendship: एंटी सबमरीन वारफेयर एक्सरसाइज के लिए जापान पहुंचा Indian Navy का P81 विमान

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 04, 2024 08:37 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 08:37 am IST

भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का गहरी समझ है। दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास है। भारतीय नौसेना का P81 विमान एंटी सबमरीन वारफेयर एक्सरसाइज और जापान पहुंच गया है।

भारती नेवी का विमान पहुंचा जापान (फाइल फोटो)- India TV Hindi
भारती नेवी का विमान पहुंचा जापान (फाइल फोटो) Image Source : INDIAN NAVY X

India Japan Warfare Exercise: भारत और जापान रणनीतिक तौर पर एक दूसरे के बड़े सहयोगी है। दोनो देशों के आर्थिक, सांस्कृतिक और सामरिक संबंध दशकों से रहे हैं। भारत और जापान ‘क्वाड’ के भी सदस्य हैं। भारत और जापान दोनों का दुश्मन चीन है। अब ऐसे भारत और जापान के बीच सामरिक सहयोग लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में भारत और जापान ने सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने, सहयोग बढ़ाने के लिए राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास किया था। अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय नौसेना युद्धाभ्यास के लिए जापान पहुंची है। 

जापान पहुंचा P81 विमान

भारतीय नौसेना की तरफ से कहा गया है कि उसका P81 विमान एंटी सबमरीन वारफेयर एक्सरसाइज और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ अभ्यास के लिए जापान के अत्सुगी में पहुंच गया है। चालक दल जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ समुद्री टोही और एएसडब्ल्यू संचालन की योजना बनाएगा और उसे क्रियान्वित करेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में, आईएनएस कदमत, उत्तरी प्रशांत महासागर में लंबी दूरी की परिचालन तैनाती पर, ऑपरेशनल टर्नअराउंड (ओटीआर) के लिए जापान के योकोसुका पहुंचा था।

समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर जोर 

आईएनएस कदमत्त की जापान यात्रा का उद्देश्य भारत और जापान के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करना था।इस बीच जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के साथ बातचीत में क्रॉस-शिप विजिट, विचारों आदान-प्रदान, संयुक्त योग शिविर और मैरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज (एमपीएक्स) के लिए सहमति बनी थी। 

भारत-जापान के बीच गहरी समझ 

भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का गहरी समझ है। दोनों देशों के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास है जो आध्यात्मिक समानता, मजबूत सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर आधारित है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-जापान की रक्षा और सुरक्षा साझेदारी द्विपक्षीय संबंधों का एक अभिन्न स्तंभ है। रणनीतिक मामलों को लेकर हाल के वर्षों में भारत-जापान के बीच संबंधों को मजबूती मिली है। 

यह भी पढ़ें:

World Bank Report: कांगाल होने की राह पर पाकिस्तान, गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं एक करोड़ लोग

Taiwan Earthquake: मुश्किल वक्त में ताइवान के साथ भारत, राष्ट्रपति साई इंग-वेन जताया PM मोदी का आभार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश