1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस की सजा में कर दिया 1 साल का और इजाफा, जानें क्यों हुई थी सजा

ईरान ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस की सजा में कर दिया 1 साल का और इजाफा, जानें क्यों हुई थी सजा

 Published : Jun 19, 2024 07:03 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 07:03 pm IST

ईरान ने नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सजा 1 साल के लिए और बढ़ा दी है। आरोप है कि जेल में रहने के बावजूद उन्होंने सरकार विरोधी गतिविधियों को बंद नहीं किया है। नरगिस को 2023 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।

नरगिस मोहम्मदी, ईरान की नोबल पुरस्कार विजेता। - India TV Hindi
नरगिस मोहम्मदी, ईरान की नोबल पुरस्कार विजेता। Image Source : AP

दुबई: ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी की सजा एक साल बढ़ा दी गई है। उनके वकील ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहम्मदी की गतिविधियों को लेकर सजा बढ़ायी गयी है। मोहम्मदी के वकील मुस्तफा निली ने एपी से कहा कि उनकी मुवक्किल को व्यवस्था के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि यह सजा नरगिस मोहम्मदी द्वारा मतदाताओं से ईरान के हालिया संसदीय चुनाव का बहिष्कार करने का आग्रह करने, यूरोप के सांसदों को पत्र भेजने तथा एक अन्य ईरानी पत्रकार और राजनीतिक कार्यकर्ता को दी गयी यातना के बारे में टिप्पणी करने के बाद दी गई है।

बता दें कि नरगिस मोहम्मदी (52) को ईरान की कुख्यात एविन जेल में रखा गया है, जहां राजनीतिक कैदियों और पश्चिमी देशों से संबंध रखने वाले लोगों को रखा जाता है। नरगिस पहले से ही 30 महीने की सजा काट रही हैं और जनवरी में उनकी सजा 15 महीने और बढ़ा दी गई। ईरान की सरकार ने उनकी अतिरिक्त सजा को स्वीकार नहीं किया है।

बीते वर्ष मिला था पुरस्कार

नरगिस को पिछले साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। वह नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली 19वीं व दूसरी ईरानी महिला हैं। उनसे पहले 2003 में मानवाधिकार कार्यकर्ता शिरीन इबादी को इस सम्मान के लिए चुना गया था। मोहम्मदी ने ईरानी अधिकारियों द्वारा कई बार गिरफ्तार किए जाने और कई साल तक जेल में रहने के बावजूद अपनी गतिविधियों को नहीं रोका है। इसलिए सरकार ने उसकी सजा में बढ़ोत्तरी कर दी है। (एपी) 

यह भी पढ़ें

क्या तीसरे विश्वयुद्ध की प्लानिंग कर रहे पुतिन और किम जोंग, रूस-उत्तर कोरिया की नई रणनीतिक साझेदारी से उड़ी अमेरिका की नींद

आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या पर कनाडा की संसद ने रखा मौन, ...तो भारत ने दिया ओटावा को करारा जवाब

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश