1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Israel-Iran Conflict: इजरायल ने ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग को बनाया निशाना, तेहरान पर हमला जारी

Israel-Iran Conflict: इजरायल ने ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग को बनाया निशाना, तेहरान पर हमला जारी

 Edited By: Kajal Kumari Amar Deep
 Updated : Jun 17, 2025 06:27 am IST

ईरान और इजरायल के बीच अब जंग तेज हो गई है। ईरान ने सीजफायर से इनकार कर दिया है और इसके बाद इजरायल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। तेल अवीव में लगातार गूंज रहा सायरन, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

ईरान और इजरायल की जंग- India TV Hindi
ईरान और इजरायल की जंग Image Source : FILE PHOTO

Israel-Iran Conflict LIVE Updates:  इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई रातों-रात और तेज हो गई, क्योंकि दोनों देशों ने अपने हमले जारी रखे हैं। दोनों देशों में हो रही नागरिकों की हत्या ने पूरी दुनिया के लिए चिंता पैदा कर दी कि पुराने दुश्मनों के बीच जारी सबसे बड़ी लड़ाई अब एक और व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का कारण बन सकती है। इधर,  ईरान ने सीजफायर से इनकार कर दिया है जिसके बाद इजरायल ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। तेल अवीव में लगातार सायरन गूंज रहे हैं।

जानें पल पल के अपडेट्स....

Israel-Iran Conflict LIVE: ईरान का सीजफायर से इनकार, इजरायल ने तेज किए हमले

Auto Refresh
Refresh
  • 11:47 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    अमेरिकी विदेश विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    अमेरिकी विदेश विभाग ने 16 जून को इजरायल, पश्चिमी तट और गाजा के लिए अपने यात्रा परामर्श को स्तर 4 "यात्रा न करें" में अपडेट कर दिया है। ये एडवाइजरी इसलिए अपडेट की गई है ताकि परिवार के सदस्यों और कुछ गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मियों के अधिकृत प्रस्थान को प्रतिबिंबित किया जा सके।

  • 11:16 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान के परमाणु संवर्धन संयत्र को लेकर IAEA ने दिया बयान

    अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि इजराइली हमलों के बाद नतांज स्थित ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन संयंत्र में रेडियोधर्मी और रासायनिक दोनों तरह के प्रदूषण की आशंका है, हालांकि परिसर के बाहर विकिरण का स्तर फिलहाल सामान्य है। 

  • 10:38 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान के हमले में 8 लोगों की मौत

    ईरान ने भी सोमवार को इजराइल पर मिसाइलों के जरिये फिर से सिलसिलेवार हमले किए। ईरान के हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। 

  • 9:39 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान के खिलाफ विपक्ष ने नेतन्याहू को दिया समर्थन

    नेतन्याहू द्वारा ईरान पर हमला शुरू करने से लगभग 24 घंटे पहले, इजराइल का विपक्ष उनकी सरकार को गिराने की योजना बना रहा था। अब, ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान के कुछ ही दिनों बाद, विपक्ष ने नेतन्याहू और गाजा में युद्ध से निपटने के उनके तरीके के खिलाफ महीनों से की जा रही कटु आलोचना को स्थगित करते हुए, इस प्रयास के पीछे एकजुटता दिखानी शुरू कर दी है। विपक्षी नेता और पूर्व पीएम येर लापिद ने ईरान के खिलाफ अभियान शुरू होने के बाद अपने पहले कहा, “राजनीति करने का यह सही समय नहीं है।” 

  • 9:02 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरानी रेडियो और टीवी से जुड़े कई कर्मचारियों की मौत

    ईरानी मीडिया के मुताबिक इजरायल के इस हमले में ईरानी रेडियो और टीवी से जुड़े कई कर्मचारी मारे गए हैं।

  • 8:54 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    इजरायल ने ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग को बनाया निशाना

    ईरान के सरकारी टीवी चैनल का कहना है कि उस पर इज़रायल द्वारा हमला किया जा रहा है। इजरायल ने तेहरान में ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग को निशाना बनाया है।

  • 8:30 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    इजरायली हमले में ईरान को भारी नुकसान

    इजराइली सेना ने कहा कि उसने मध्य ईरान में 120 से अधिक सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल लांचरों को नष्ट कर दिया है, जो ईरान के कुल मिसाइल लांचर का एक तिहाई है। इसने यह भी कहा कि लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरान के कुद्स फोर्स से संबंधित 10 कमांड केंद्रों पर हमला किया था। कुद्स फोर्स, ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की एक विशिष्ट शाखा है, जो ईरान के बाहर सैन्य और खुफिया अभियान चलाती है।

  • 7:49 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    इजरायली सेना ने तेहरान के लोगों को दी जगह खाली करने की चेतावनी

    इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी के कुछ हिस्सों में रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी की है। इजरायली सेना ने तेहरान के लोगों को इजरायली हमलों से पहले जगह खाली करने की चेतावनी दी है।

  • 6:44 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान में भारतीय दूतावास ने नागरिकों को दी सलाह

    ईरान में भारतीय दूतावास की ओर से ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा गया है, ‘‘ईरान में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, परामर्श के तहत यहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, किसी भी तरह की अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जा रही सूचना को ध्यान में रखें और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।’’ 

     

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर नजर

    ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, भारत सरकार ने सोमवार को कहा कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। एक बयान में कहा गया कि ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है तथा कुछ मामलों में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचा रहा है।

  • 5:36 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    गाजा में भी इजरायली सेना की गोलीबारी, 38 फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत

    दूसरी तरफ गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में 38 फिलीस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी हिस्से में पास घटना उस वक्त हुई जब हजारों फलस्तीनी खाद्य वितरण केंद्रों तक पहुंचने के लिए इजराइली सैन्य-नियंत्रित क्षेत्रों से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इजराइली सैनिकों ने भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में गोलियां चलाईं। हालांकि गोलीबारी में हुई मौतों पर इजरायली सेना ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। 

     

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान में कम से कम 406 लोग मारे गए- मानवाधिकार समूह

    अपने स्तर पर हताहतों की रिपोर्ट तैयार करने वाले मानवाधिकार समूहों ने कहा कि ईरान सरकार ने मौतों के जो आंकड़े बताएं हैं वह वास्तविकता से काफी कम हैं। ईरान में इजरायली हमलों में कम से कम 406 लोग मारे गए हैं जबकि 654 अन्य घायल हुए हैं। एक मानवाधिकार समूह ने रविवार को इसकी जानकारी दी। वाशिंगटन स्थित समूह ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने कहा कि उनका आंकड़ा पूरे ईरान का है।

     

  • 4:48 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    ईरान में 224 लोगों की मौत

    शुक्रवार से अब तक ईरान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गई है। ईरान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 1,277 लोग घायल हैं, हालांकि उसने यह नहीं बताया कि इसमें आम नागरिक कितने हैं और सैन्य अधिकारी कितने हैं। 

  • 4:00 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    ईरान ने इजरायल पर फिर से किया हमला, 5 की मौत

    ईरान ने इजरायल के मध्य तथा उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए सोमवार को फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए। ईरान के इन हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 

  • 3:39 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    इजरायल का दावा- 'बिना किसी खतरे के तेहरान के ऊपर भर सकते हैं उड़ान'

    इजराइल की सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसने ईरान की राजधानी पर "हवाई श्रेष्ठता" हासिल कर ली है। सेना का कहना है कि उसने ईरानी वायु रक्षा और मिसाइल प्रणालियों को इस हद तक कमजोर कर दिया है कि उसके विमान अब बिना किसी बड़े खतरे का सामना किए तेहरान के ऊपर उड़ान भर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि इजराइल अब कहता है कि पश्चिमी ईरान से तेहरान तक के आसमान पर उसका नियंत्रण है।

     

  • 3:01 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    इजरायली हमले के बीच तेहरान छोड़कर भाग रहे लोग

    ईरान में इजरायल लगातार हमले कर रहा है। ईरान की राजधानी तेहरान में लोग खौफ में जी रहे हैं और तेहरान छोड़कर लोग भाग रहे हैं जिससे बॉर्डर की ओर भीषण जाम लगा हुआ है। ईरान सरकार ने  अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन को खोल दिया है। 

  • 2:10 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान ने इस्माइल फेकरी को फांसी दी

    ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने के दोषी शख्स इस्माइल फेकरी को फांसी दी

  • 1:29 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य जनरल मोहसिन रजाई ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर कहा कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु बम का इस्तेमाल करता है, तो पाकिस्तान भी इजरायल पर परमाणु बम से हमला करेगा। अब पाकिस्तान ने रजाई के दावे को सिरे से नकार दिया है।

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान के दावे को पाकिस्तान ने नकारा

    ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के वरिष्ठ कमांडर और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य जनरल मोहसिन रजाई ने ईरानी सरकारी टेलीविजन पर कहा कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु बम का इस्तेमाल करता है, तो पाकिस्तान भी इजरायल पर परमाणु बम से हमला करेगा। अब पाकिस्तान ने रजाई के दावे को सिरे से नकार दिया है।

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    इराकी मिलिशिया कताइब हिजबुल्लाह ने दी अमेरिकी को चेतावनी

    ईरान से जुड़े शक्तिशाली इराकी मिलिशिया कताइब हिजबुल्लाह ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर "अगर संयुक्त राज्य अमेरिका युद्ध (इजरायल और ईरान के बीच) में हस्तक्षेप करता है, तो हम बिना किसी हिचकिचाहट के पूरे क्षेत्र में फैले उसके हितों और ठिकानों को सीधे निशाना बनाएंगे।" यह बयान ईरान-इजरायल संघर्ष के शुरू होने के बाद से क्षेत्र में अमेरिकी सेना और हितों को निशाना बनाने के लिए इराकी मिलिशिया द्वारा जारी की गई पहली स्पष्ट और प्रत्यक्ष धमकी थी। 

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान से 10 हजार भारतीयों को रेस्क्यू करेगा भारत

     

    इजरायल से जंग के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए भारत सरकार ऑपरेशन शुरू करने जा रही है। ईरान सरकार ने भारतीयों सहित विदेशी नागरिकों को सुरक्षित उनके मुल्क भेजने पर सहमति जता दी है। ईरान में  फिलहाल 10 हजार भारतीय हैं, जिनमें एक बड़ी संख्या भारतीय छात्रों की है, जो ईरान के विभिन्न मेडिकल और धार्मिक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे। इन्हें अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर के जरिए बाहर निकाला जाएगा।

  • 10:11 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पाकिस्तान ने एटमी की दी गारंटी-बोला ईरान

    वरिष्ठ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जनरल और ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने कहा है कि अगर इजरायल ईरान पर परमाणु हमला करता है तो अब पाकिस्तान पर उसपर न्यूक्लियर अटैक करेगा।

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    भारत के अनुरोध पर ईरान ने दी प्रतिक्रिया

    तेहरान ने ईरान से छात्रों को निकालने के भारत के अनुरोध पर प्रतिक्रिया दी  और कहा कि, "हवाई अड्डे बंद हैं लेकिन सभी भूमि सीमाएं खुली हैं।" 

  • 9:10 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ट्रंप की हत्या करना चाहता है ईरान-बोले नेतन्याहू

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश कर रहा है क्योंकि वह उन्हें अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए खतरा मानता है।

  • 8:59 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान के मिसाइल हमलों में 12 लोग घायल

    इसराइली इमरजेंसी सर्विस मेगन डेविड अडोम (एमडीए) का कहना है कि सोमवार सुबह ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों में 12 घायल हुए हैं और सबको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसकी जानकारी एमडीए ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए दी। उन्होंने लिखा, "रॉकेट हमलों के बाद अब तक एमडीए की टीमों ने 12 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तेल अवीव में एमडीए तलाशी अभियान चला रही हैं। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी."

  • 8:53 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    इजरायल ने बनाई थी खामेनेई को मारने की योजना

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की इजरायल की योजना का विरोध किया है। यह इजरायल और ईरान के बीच चल रही एक-दूसरे पर हमले की खबरों के बीच हुआ है। बता दें कि सप्ताहांत में, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि इजरायलियों के पास ईरान के सर्वोच्च नेता को मारने का अवसर था।

  • 8:51 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान ने कतर और ओमान से कहा-नही करेंगे सीजफायर

    ईरान ने मध्यस्थता कर रहे कतर और ओमान से कहा है कि वह इजरायली हमले के दौरान संघर्ष विराम के लिए बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है, इस बातचीत से अवगत एक अधिकारी ने रविवार को बताया, क्योंकि दोनों दुश्मनों ने नए हमले शुरू कर दिए हैं और व्यापक संघर्ष की आशंका जताई है।

  • 8:37 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सोमवार की सुबह यरुशलम में जोरदार धमाके

    एएफपी के मुताबिक, सोमवार की सुबह यरुशलम में जोरदार धमाके हुए। यह घटना तब हुई जब इजरायल की सेना ने ईरान की ओर से नए मिसाइल हमले की चेतावनी दी और लोगों को अगली सूचना तक सुरक्षित रहने की सलाह दी।

  • 8:30 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दोनों देशों के बीच हमले रुकने के आसार नहीं

    इजराइल और ईरान के बीच एक दूसरे पर  मिसाइलों की बौछार सोमवार को चौथे दिन भी जारी है, जिसमें फिलहाल कमी आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। इजराइल के मुख्य प्रतिद्वंद्वी ईरान के खिलाफ आश्चर्यजनक हमले के बाद तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसमें दुनिया के सबसे बड़े गैस क्षेत्र पर हमला भी शामिल है। 

  • 8:24 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    युद्धविराम पर हो बातचीत-उर्सुला वॉन डेर लेयेन

    यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि उन्होंने रविवार को इज़राइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि ईरान से कूटनीतिक चर्चा करें। लेयेन ने कहा कि वह नेतन्याहू के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में पीएम नेतन्याहू ने कहा कि, "ईरान के पास बिना किसी सवाल के परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए।" कनाडा के कनानास्किस में ग्रुप ऑफ़ सेवन शिखर सम्मेलन में एक प्रेस ब्रीफिंग में लेयेन ने कहा, "बेशक मुझे लगता है कि बातचीत से समाधान हो सकता है।"

    इज़राइल ने शुक्रवार को ईरान पर बड़ा हमला किया था, जिसका जवाब ईरान ने इज़राइल पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार से दिया है।
    (इनपुट-एएफपी)

  • 8:19 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया प्रमुख मोहम्मद काज़म की मौत

    सोमवार को रात भर इजरायल और ईरान के बीच हमले और तेज हो गए हैं, अब दोनों देशों ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है, जिसमें कई नागरिक मारे गए और कई घायल हुए, जबकि वैश्विक नेताओं ने दोनों दुश्मनों के बीच संघर्ष के मिडिल ईस्ट में फैलने पर चिंता व्यक्त की, और तनाव कम करने का आह्वान किया। रविवार को, इजरायली हमलों में कथित तौर पर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के खुफिया प्रमुख मोहम्मद काज़म की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश