Iran-US Deal LIVE: ईरान और अमेरिकी के बीच शांति प्रस्ताव पर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने डील पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इस डील से इजरायल नाराज है और इसे लेकर गुरुवार को अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ती दरार सबके सामने आ गई, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान समझौते की आलोचना करने वाले इज़राइली लोगों पर तीखा हमला किया और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही इज़राइल के "एकमात्र ताकतवर सहयोगी" हैं। उन्होंने इज़राइल के कुछ कैबिनेट मंत्रियों पर समझौते को लेकर "अति-प्रतिक्रिया" देने का आरोप भी लगाया।
वहीं, व्हाइट हाउस ने गुरुवार की रात कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस स्विट्जरलैंड की अपनी यात्रा टाल रहे हैं। उन्हें वहां ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के एक नए दौर की अगुवाई करनी थी। इस देरी से युद्ध खत्म करने के मकसद से हुए शुरुआती समझौते के भविष्य पर नए सवाल उठने लगे हैं। अब आगे क्या होगा?
जानें खबर से संबंधित लेटेस्ट अपडेट्स...