1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायल ने लिया नेतन्याहू के घर पर हमले का बदला, मारा गया हिजबुल्लाह का मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीक

इजरायल ने लिया नेतन्याहू के घर पर हमले का बदला, मारा गया हिजबुल्लाह का मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीक

 Published : Nov 17, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 06:41 pm IST

इजरायली सेना ने अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर हुए हमले का कुछ ही घंटों में बदला ले लिया है। इजरायली सेना ने एक हवाई हमले में बेरूत में हिजबुल्लाह के प्रमुख प्रवक्ता को ढेर कर दिया है।

इजरायली हमले से तबाह लेबनान की इमारत। - India TV Hindi
इजरायली हमले से तबाह लेबनान की इमारत। Image Source : PTI

तेल अवीवः इजरायली सेना ने चंद घंटों में ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर हुए हमले का चरमपंथियों से बदला ले लिया है। अभी कुछ देर पहले चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला का मुख्य प्रवक्ता मध्य बेरूत में इजराइली हमले में मारा गया है। हिजबुल्ला के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रविवार को हुए हमले में हिजबुल्ला के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ की मौत हो गई। सितंबर में इजरायल की सैन्य कार्रवाई में वृद्धि होने और लंबे समय से हिजबुल्ला के नेता रहे हसन नसरल्ला के मारे जाने के बाद, अफीफ अपने संगठन का मीडिया में पक्ष रख रहा था। अब इजरायली सेना ने उसे भी ढेर कर दिया। (एपी) 

मोहम्मद अफीक के मारे जाने से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर शनिवार को फिर 2 रॉकेट से हमला किया गया था। इजरायली सेना के अनुसार आग के 2 धधकते गोले नेतन्याहू के आवासीय परिसर में गिरे थे। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री और उनका परिवार मौजूद नहीं था। इससे पहले अक्टूबर में भी बेंजामिन नेतन्याहू के घर ड्रोन हमला किया गया था। बाद में हिजबुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। तब भी नेतन्याहू हमले में बाल-बाल बच गए थे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश