1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. रफह पर हमले से पहले गाजा की ओर अहम हिस्से पर गरज रहे हैं इजराइल के टैंक, तैयार है सेना का प्लान

रफह पर हमले से पहले गाजा की ओर अहम हिस्से पर गरज रहे हैं इजराइल के टैंक, तैयार है सेना का प्लान

 Edited By: Amit Mishra
 Published : May 07, 2024 03:32 pm IST,  Updated : May 07, 2024 03:32 pm IST

इजराइल रफह पर हमले से पहले जमीनी हालात पर अपना नियंत्रण स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में इजराइली सेना ने रफह क्रॉसिंग के गाजा की ओर के हिस्से पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

इजराइल सेना के टैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
इजराइल सेना के टैंक (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

यरूशलम: हमास के खिलाफ इजराइल की सेना लगातार सैन्य अभियान चला रही है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी गाजा पट्टी में रफह क्रॉसिंग के गाजा की ओर के हिस्से पर "ऑपरेशनल नियंत्रण" स्थापित कर लिया है। इजराइली मीडिया पर प्रसारित फुटेज में क्रॉसिंग के गाजा की ओर एक इजराइली झंडा लहराता हुआ दिखाया गया। हालांकि इजराइली सेना ने इस झंडे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

स्पेसिफिक टारगेट पर हो रहे हमले 

इजराइली सेना ने सोमवार रात को कहा कि वह पूर्वी रफह में स्पेसिफिक टारगेट पर हमले कर रही है। कहा गया है कि अभियान में हमास के 20 आतंकवादी मारे गए और सुरंग में तीन शाफ्ट की खोज की गई है। इजराइली सेना के एक अधिकारी ने कहा कि निकासी क्षेत्र में मौजूद अधिकतर लोग वहां से चले गए हैं। इजराइली रक्षा बलों और फलस्तीन के अधिकारियों ने कहा कि गाजा शहर के ठीक दक्षिण में क्रॉसिंग को इजराइली टैंकों ने अपने कब्जे में ले लिया है। ये टैंक हथियारों से लैस ब्रिगेड का हिस्सा हैं। 

'बमबारी रुकी नहीं है' 

फलस्तीनी क्रॉसिंग अथॉरिटी के प्रवक्ता वाएल अबू उमर ने कहा कि क्रॉसिंग युद्धग्रस्त पट्टी में मानवीय सहायता का मुख्य प्रवेश द्वार था। अबू उमर ने कहा, ''रफह का पूरा पश्चिमी क्षेत्र युद्ध की गिरफ्त में है। बमबारी रुकी नहीं है।'' उन्होंने कहा कि बमबारी के कारण चालक दल के सदस्य वहां से भाग गए हैं। 

हमले के लिए तैयार है इजराइल 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजराइल गाजा पट्टी के रफह शहर पर हमला करने के लिए तैयार है और अब इस सैन्य अभियान को इजराइली नेताओं की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई है। इजराइल की सेना ने क्षेत्र में हमास के ठिकानों पर हमले शुरू भी कर दिए हैं। इजराइल की तरफ से यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब हमास की ओर से यह घोषणा की गई है कि उसने मिस्र और कतर के संघर्ष विराम प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

भारतीयों के इस कदम से फूलने लगा मालदीव का दम, मंत्री इब्राहिम फैसल बोले 'प्लीज...': VIDEO

इजराइल-हमास सीजफायर प्रस्ताव की निकली हवा, इजराइली सेना रफह पर करेगी जमीनी हमला?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश