1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चिली में ब्लैकआउट से बिगड़े हालात, लाखों घरों में छाया अंधेरा; मच गया हाहाकार

चिली में ब्लैकआउट से बिगड़े हालात, लाखों घरों में छाया अंधेरा; मच गया हाहाकार

 Published : Feb 26, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 12:26 pm IST

चिली में अचानक बिजली गुल होने से हाहाकार मच गया है। देश का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और इंटरनेट सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

चिली में ब्लैकआउट- India TV Hindi
चिली में ब्लैकआउट Image Source : AP

सैंटियागो: दक्षिण अमेरिकी देश चिली में मंगलवार को बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया, जिसकी वजह से यात्री अपनी-अपनी जगहों पर फंस गए। बिजली ना होने की वजह से इंटरनेट सेवाएं बंद हो गईं, कारोबारी गतिविधियां ठप पड़ गईं और दैनिक जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। सरकार ने आपातकालीन स्थिति घोषित की है और बुधवार को तड़के छह बजे तक के लिए अनिवार्य रात्रि कर्फ्यू लागू किया है। 

मुसीबत में हैं लोग

दुनिया में तांबे के सबसे बड़े निर्माता चिली में खनन गतिविधियां निलंबित कर दी गई हैं। बिजली से चलने वाले पंप बंद होने के कारण लोग पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। आपातकालीन जनरेटर की मदद से अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों का संचालन जारी रखा जा सका। 

चिली में ब्लैकआउट
Image Source : APचिली में ब्लैकआउट

सरकार ने उठाए कदम

गृह मंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि सरकार यातायात को नियंत्रित करने और अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए अंधेरी सड़कों पर सुरक्षा बलों को भेज रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के पांच घंटे से अधिक समय बाद रात 10 बजे के आसपास कम से कम 70 लाख लोगों के यहां बिजली नहीं थी, तथा 14 प्रभावित क्षेत्रों में से किसी में भी पूरी तरह से बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। 

चिली में ब्लैकआउट
Image Source : APचिली में ब्लैकआउट

जानें बिजली गुल होने की वजह

‘नेशनल इलेक्ट्रिकल कोऑर्डिनेटर’ (एनईसी) ने कहा कि उच्च-वोल्टेज वाली बैकबोन ट्रांसमिशन लाइन में व्यवधान उत्पन्न हो गया है, जो उत्तरी चिली के अटाकामा रेगिस्तान से देश की मध्य घाटी में स्थित राजधानी सैंटियागो तक बिजली पहुंचाती है। एनईसी ने यह नहीं बताया गया कि वास्तव में व्यवधान का कारण क्या रहा। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अगर नहीं की शादी तो जाएगी नौकरी, कंपनी ने सिंगल कर्मचारियों को दिया अल्टीमेटम

विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर आया दूसरा प्लेन, पायलट ने बचाई लोगों की जान; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश