1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. हैती में हिंसा से 5 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित, पुलिस स्टेशन से लेकर हवाई अड्डों और जेलों पर हो रहे हमले

हैती में हिंसा से 5 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित, पुलिस स्टेशन से लेकर हवाई अड्डों और जेलों पर हो रहे हमले

 Published : Jun 20, 2024 08:22 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 08:22 pm IST

हैती में हिंसा ने हाहाकार मचा दिया है। मार्च से लगातार हिंसा बढ़ती ही जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती हिंसा और हमलों के बीच अब तक 5.80 लाख लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर विस्थापित हुए हैं।

हैती में हिंसा। - India TV Hindi
हैती में हिंसा। Image Source : REUTERS

पोर्ट ऑ प्रिंस: कैरेबियाई देश हैती में सशस्त्र गिरोहों के साथ टकराव के कारण शुरू हुई हिंसा लगातार जारी है। मार्च से हिंसा बढ़ी है, जिसके चलते लगभग 5,80,000 लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हिंसा के चलते आमजनों का जीवन खतरे में पड़ चुका है। इससे लोग अपनी जिंदगी बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं। लाखों की संख्या में विस्थापित हुए लोगों का यह आंकड़ा चिंताजनक है, जो कैरेबियाई राष्ट्र के संकट की गंभीरता को दर्शाता है।

हैती में लंबे समय से अशांति रही है, लेकिन फरवरी के अंत में सशस्त्र गिरोहों ने कई बड़े हमले किए हैं। बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशनों पर कब्जा कर लिया, मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलीबारी की और हैती की दो सबसे बड़ी जेलों पर भी हमला किया। गोलीबारी के कारण हवाई अड्डा लगभग तीन महीने तक बंद रहा। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों ने अन्य प्रांतों की ओर पलायन किया है।

आजीविका चलाना हुआ मुश्किल

हैती में बड़े पैमाने पर पलायान का दौर जारी है। ऐसे में लोगों को रोजी-रोटी चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने के चलते ये लोग विस्थापित हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि हैती में मार्च के महीने में 3,62,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। कैरेबियाई देश में हिंसा और बढ़ने से विस्थापितों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। (एपी)

यह भी पढ़ें

"स्विस बैंकों में जमा काले धन" पर सनसनीखेज खुलासा, मोदी सरकार के दौरान आई ये रिपोर्ट कर देगी हैरान


भारत और श्रीलंका ने की समुद्री बचाव समन्वय केंद्र की शुरुआत, जयशंकर की कोलंबो यात्रा से चीन परेशान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश