1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Nigeria के चर्च में भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे

Nigeria के चर्च में भगदड़ मचने से 31 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 28, 2022 09:18 pm IST,  Updated : May 28, 2022 09:28 pm IST

Nigeria: शनिवार तड़के चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे भगदड़ के हालात पैदा हो गए।

Nigeria- India TV Hindi
Nigeria Image Source : AP

Highlights

  • नाइजीरिया में हुआ बड़ा हादसा
  • चर्च में कार्यक्रम के दौरान भगदड़
  • 31 लोगों की मौत, कई हुए घायल

Nigeria: नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर पोर्ट हरकोर्ट में शनिवार को एक चर्च में कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में मरने वाले ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई। 

पुलिस ने बताया कि भोजन वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। शनिवार तड़के चर्च में भोजन ग्रहण करने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने गेट तोड़ दिया, जिससे भगदड़ के हालात पैदा हो गए। नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के एक क्षेत्रीय प्रवक्ता ओलुफेमी अयोडेल के मुताबिक, यह घटना एक स्थानीय पोलो क्लब में हुई, जहां पास के किंग्स असेंबली चर्च ने एक उपहार दान अभियान का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि उपहार का सामान बांटने की प्रक्रिया के दौरान भीड़ के चलते भगदड़ मच गई।

राज्य पुलिस की प्रवक्ता ग्रेस वोयेंगिकुरो इरिंगे-कोको ने कहा कि जब भगदड़ हुई तब तक अभियान शुरू नहीं हुआ था। गेट बंद होने के बावजूद भीड़ ने जबरन कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया. इस वजह से वहां भगदड़ मच गई, जिसके बाद हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि 31 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश