1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नाइजीरिया में विद्रोहियों को निशाना बनाकर सेना ने किए भीषण हवाई हमले, कई नागरिकों की हुई मौत

नाइजीरिया में विद्रोहियों को निशाना बनाकर सेना ने किए भीषण हवाई हमले, कई नागरिकों की हुई मौत

 Published : Feb 18, 2025 11:38 am IST,  Updated : Feb 18, 2025 11:38 am IST

नाइजीरिया की सेना ने विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा हमला किया था। इस हवाई हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई है। नाइजीरिया की वायु सेना ने पुलिस पर विद्रोहियों के हमले के जवाब में यह हमला किया था।

नाइजीरिया की सेना- India TV Hindi
नाइजीरिया की सेना Image Source : AP

अबुजा: नाइजीरिया में विद्रोहियों ने पुलिस को निशाना बनाकर हमले किए थे। विद्रोहियों की ओर से किए गए इस तरह के हमलों के बाद सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की है जिसमें कई आम नागरिक मारे गए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि  नाइजीरियाई वायु सेना ने कटसीना राज्य के सफाना क्षेत्र में मारे गए नागरिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया लेकिन प्रवक्ता ओलुसोला अकिनबोयेवा ने एक बयान में कहा कि हताहतों की संख्या पता लगाई जा रही है। 

विद्रोहियों के हमलों का दिया जवाब

अकिनबोयेवा ने नागरिकों के हताहत होने की खबर को ‘बेहद परेशान करने वाला’ बताया और कहा कि वायु सेना ने पुलिस पर विद्रोहियों के हमले के जवाब में यह हमला किया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने एक बयान में कहा कि हवाई हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए है। मानवाधिकार समूह ने हवाई हमले को नाइजीरियाई सेना की ओर से मानवाधिकारों के उल्लंघन की कड़ी में नई घटना बताया और सरकार से इसकी स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया।

नाइजीरिया की सेना ने किए हवाई हमले (सांकेतिक तस्वीर)
Image Source : APनाइजीरिया की सेना ने किए हवाई हमले (सांकेतिक तस्वीर)

अब तक सैकड़ों नागरिकों की हुई है मौत

बता दें कि, इस वर्ष यह दूसरी बार है जब नाइजीरिया के अशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सैन्य हवाई हमले में आम नागरिक मारे गए हैं। नाइजीरिया की सेना अक्सर देश के उत्तरी हिस्से में अस्थिरता पैदा करने वाले विद्रोहियों का खात्मा करने के लिए हवाई हमले करती है। लागोस के ‘एसबीएम इंटेलिजेंस रिसर्च फर्म’ के अनुसार 2017 से अब तक हवाई हमलों में करीब 400 नागरिक मारे गए हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

टोरंटो एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त पलटा विमान, चमगादड़ों की तरह लटके यात्री; देखें VIDEO

अमेरिका-रूस वार्ता में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, परिणामों को भी नहीं करेंगे स्वीकार: जेलेंस्की

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश