1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. तबीयत में सुधार के बाद फिर प्रार्थना सभा में दिखे पोप फ्रांसिस, दोबारा भेजा गया अस्पताल

तबीयत में सुधार के बाद फिर प्रार्थना सभा में दिखे पोप फ्रांसिस, दोबारा भेजा गया अस्पताल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 29, 2024 10:53 am IST,  Updated : Feb 29, 2024 10:53 am IST

पोप एक छोटी सफेद कार में तिबर द्वीप पर जेमेली अस्पताल पहुंचे, जहां से वह फिर वापस चले गए। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह फ्लू के लक्षणों के बाद पोप के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे। इसके बाद पोप को बुधवार को वेटिकन में प्रार्थना सभागार में व्हीलचेयर पर लाया गया।

पोप फ्रांसिस।- India TV Hindi
पोप फ्रांसिस। Image Source : AP

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस की सेहत धीरे-धीरे सुधार की ओर अग्रसर हो रही है। लंबे समय बाद पोप फ्रांसिस अपने स्वास्थ्य में सुधार के बाद बुधवार को साप्ताहिक सार्वजनिक प्रार्थना में पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने फ्रांसिस से आशीर्वाद प्राप्त किया। वह काफी देर तक प्रार्थना सभा में मौजूद रहे। हालांकि फ्रांसिस को ह्वील चेयर पर लाया गया था। काफी देर तक यहां रहने के बाद उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रोम के एक अस्पताल लाया गया। वेटिकन ने यह जानकारी दी। डॉक्टर पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे।

उन्हें लंबे समय बाद प्रार्थना सभा में देखकर लोगों का उत्साह कई गुना बढ़ गया। पोप एक छोटी सफेद कार में तिबर द्वीप पर जेमेली अस्पताल पहुंचे, जहां से वह फिर वापस चले गए। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह फ्लू के लक्षणों के बाद पोप के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे। इसके बाद पोप को बुधवार को वेटिकन में प्रार्थना सभागार में व्हीलचेयर पर लाया गया। पोप ने फ्लू के कारण शनिवार और सोमवार के सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए थे, लेकिन रविवार को वह हमेशा की तरह सेंट पीटर स्क्वायर की ओर वाली खिड़की पर दिखाई दिए। प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, वहां उनका डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। (एपी) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश