1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मिस्र में यात्री ट्रेन को रेल इंजन ने पीछे से मारी टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत और 20 घायल

मिस्र में यात्री ट्रेन को रेल इंजन ने पीछे से मारी टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत और 20 घायल

 Published : Oct 13, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 03:42 pm IST

मिस्र में उस वक्त रेल यात्रियों में दहशत फैल गई, जब काहिरा जा रही एक ट्रेन को रेल इंजन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इससे 1 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 घायल हो गए।

मिस्र में ट्रेन दुर्घटना। - India TV Hindi
मिस्र में ट्रेन दुर्घटना। (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

काहिराः मिस्र में आज एक यात्री ट्रेन को रेल इंजन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 1 यात्री की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन काहिरा जा रही थी, जिसे एक रेल के इंजन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जोरदार आवाज से अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई। पूरी ट्रेन झूले की तरह हिलने लगी।

लोगों ने बताया कि काहिरा जाने वाली यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मारने के बाद ट्रैक काफी देर तक बाधित हो गया। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी अफ्रीकी देश मिस्र में एक महीने के अंदर हुई यह दूसरी ट्रेन दुर्घटना है।

राजधानी काहिरा से 220 किलोमीटर दूर हुई दुर्घटना

रेलवे अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि यह भयानक रेल दुर्घटना दक्षिण काहिरा से लगभग 270 किलोमीटर दूर मिनया प्रांत में हुई। बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक इसका कोई ठोस कारण पता नहीं चल पाया है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 21 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 19 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश