1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. VIDEO: सऊदी अरब में भूत बनकर सड़कों पर उतरे लोग, किया ऐसा काम जिससे भड़के दुनियाभर के मुसलमान, बोले- कयामत अब नजदीक है

VIDEO: सऊदी अरब में भूत बनकर सड़कों पर उतरे लोग, किया ऐसा काम जिससे भड़के दुनियाभर के मुसलमान, बोले- कयामत अब नजदीक है

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 01, 2022 09:15 am IST,  Updated : Nov 01, 2022 12:57 pm IST

Halloween in Saudi Arabia: सऊदी अरब ने हैलोवीन का त्योहार मनाया है। इसे दुनियाभर के मुसलमानों ने इस्लाम के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि कयामत अब नजदीक है। त्योहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सऊदी अरब में हैलोवीन मनाया गया- India TV Hindi
सऊदी अरब में हैलोवीन मनाया गया Image Source : TWITTER

Halloween in Saudi Arabia: सऊदी अरब अपनी रूढ़िवादी छवि को खत्म करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। उसके इन प्रयासों का बहुत बार दुनिया के मुसलमान तक विरोध करने लगते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इतिहास में पहली बार सऊदी अरब में हैलोवीन का त्योहार मनाया गया है। जिसमें लोगों ने डरावने कपड़े पहनकर मस्ती की। वह राजधानी रियाद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यह त्योहार गुरुवार और शुक्रवार को मनाया गया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लेकिन लोग इन तस्वीरों को देखकर खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हैलोवीन परेड में शामिल अब्दुलरहमान ने एक पौराणिक उत्तर अमेरिकी वेंडीग की पोशाक पहनी थी। उन्होंने देश में पहली बार हैलोवीन का त्योहार मनाया। अरब न्यूज के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा त्योहार है, सच कहूं तो मैं हराम या हलाल के बारे में नहीं जानता, लेकिन यहां हर कोई खुश है। हम इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए मना रहे हैं और कुछ नहीं। हम किसी बात पर विश्वास नहीं करते। इस कार्यक्रम में आए खालिद ने कहा, 'कर्म इरादे दिखाता है। मैं यहां सिर्फ मस्ती करने आया हूं।'

सऊदी अरब में दिख रहा है बदलाव

सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी ने हैलोवीन के पहले और सबसे बड़े सार्वजनिक उत्सव की योजना बनाई थी। जनरल अथॉरिटी फॉर एंटरटेनमेंट के प्रमुख तुर्की अल-शेख, सऊदी रॉयल कोर्ट के सलाहकार ने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से कहा कि वीकेंड में अच्चा खासा माहौल था। रियाद में इस त्योहार को मनाना एक बदलाव को दिखाता है। क्राउन प्रिंस बनने के बाद, यह इस्लामी रीति-रिवाजों और देश में मोहम्मद बिन सलमान द्वारा किए गए आधुनिक परिवर्तन का प्रमाण है। 

क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं लोग

सऊदी अरब में हैलोवीन मनाए जाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई। कुछ लोगों ने कहा कि सऊदी अरब इस ट्रेंड को फॉलो कर रहा है। वहीं कुछ लोगों ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'मैंने इस साल बहुत सारे मुसलमानों को हैलोवीन मनाते हुए देखा है। मुसलमानों को हैलोवीन मनाने की मनाही है। अल्लाह सही रास्ता दिखाए और हमें माफ करे।' एक अन्य यूजर ने कहा कि सऊदी अरब में हैलोवीन मनाना दर्शाता है कि कयामत दूर नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि मूर्तिपूजक की पारंपरिक पोशाक पर राक्षसी मुखौटा पहना जा रहा है। यह कोई मजाक नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश