रियो डी जनेरियो: ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हेलिकॉप्टर एक कार डीलरशिप पर गिर गया, जिससे कई गाड़ियों में भी आग लग गई। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
फायरफाइटर्स ने बताया कि रविवार सुबह रियो डी जनेरियो के ऊपर दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद शहर के पश्चिमी इलाके में दोनों हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में दोनों हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं रियो डी जनेरियो के मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक हेलिकॉप्टर एक कार डीलरशिप पर गिरा, जहां कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खड़ी थीं। इससे वहां आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विद्रोहियों ने पाकिस्तान में मार गिराया सेना का हेलिकॉप्टर
इससे पहले हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी कि PoK में आम जनता ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के एक MI-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया, जो 21 सैनिकों को लेकर मुज़फ़्फ़राबाद की तरफ जा रहा था। हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और इसमें सवार सभी 21 सैनिक मारे गए।
हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इसे तकनीकी खराबी का हादसा बताया और कहा कि हेलीकॉप्टर पर हमला नहीं हुआ। वहीं PoK की जनता का कहना है कि यह हादसा पाकिस्तानी फौज के जुल्मों का नतीजा है। बता दें कि पाकिस्तान में सरकार और सेना के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना लोगों को डराने के लिए सीधी फायरिंग कर रही है और इस हिंसा में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं।
पाकिस्तानी सेना के द्वारा भेजी गई एविएशन ब्रिगेड को विशेष रूप से PoK में क्रैकडाउन के लिए तैनात किया गया है। मस्जिदों, मदरसों और सरकारी इमारतों से एनाउंसमेंट किए जा रहे हैं, जिसमें चेतावनी दी जा रही है कि शहरों की तरफ़ बढ़ने वाले प्रदर्शनकारी सरकारी हुक्म की नाफरमानी करेंगे तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें।
यह भी पढ़ें-