1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका में दर्दनाक हादसा, हाइवे पर पलटी बस; 12 की मौत घायल हुए 45 लोग

दक्षिण अफ्रीका में दर्दनाक हादसा, हाइवे पर पलटी बस; 12 की मौत घायल हुए 45 लोग

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 11, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 03:52 pm IST

दक्षिण अफ्रीका में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जोहान्सबर्ग में राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में हुआ बस हादसा- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका में हुआ बस हादसा Image Source : AP

South Africa Bus Accident: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हाइवे पर एक बस के पलट जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे आपातकालीन दल ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 

हवाई अड्डे के पास हुआ हादसा

शहर के एकुरहुलेनी आपातकालीन प्रबंधन के प्रवक्ता विलियम नथलाडी ने बताया कि आपातकालीन दल बस को सीधा करने की कोशिश में जुटे हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या कोई और पीड़ित बस के नीचे फंसा हुआ है। दुर्घटना जोहान्सबर्ग के मुख्य ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक राजमार्ग पर हुई है। 

पुलिस कर रही है जांच

बस जोहान्सबर्ग के पूर्व में स्थित टाउनशिप कैटलहोंग से लोगों को ले जा रही थी। दुर्घटना स्थल से 9 पुरुषों और 3 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। नथलाडी ने कहा कि अस्पताल ले जाए गए लोगों में ड्राइवर भी शामिल था। दुर्घटना में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था और अधिकारी अभी तक कारण का पता नहीं लगा पाए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

छुट्टियां बिताने डोमिनिकन गई भारतीय छात्रा कहां हो गई लापता, जानिए जांच में अब तक क्या-क्या पता चला

फिर हुई बेइज्जती, पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में नहीं मिली एंट्री; जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश