1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फिर हुई बेइज्जती, पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में नहीं मिली एंट्री; जानें पूरा मामला

फिर हुई बेइज्जती, पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में नहीं मिली एंट्री; जानें पूरा मामला

 Published : Mar 11, 2025 11:47 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 12:25 pm IST

अमेरिका में सख्त होते इमिग्रेशन नियमों के बीच पाकिस्तान के राजदूत को बड़ा झटका लगा है। तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली है और उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया है।

पाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान- India TV Hindi
पाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान Image Source : FILE

Pakistani Envoy US Entry: पाकिस्तान दुनिया के सामने एक बार फिर बेइज्जत हुआ है। पाकिस्तान के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिससे वह शर्मसार हो गया है। ऐसा तब हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप इमिग्रेशन नियमों को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। खबर है कि तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली है और उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया है।

पाकिस्तान राजदूत को नहीं मिली एंट्री

दरअसल, तुर्कमेनिस्तान में नियुक्त पाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान एक निजी यात्रा पर अमेरिका जा रहे थे, जहां उनकी एंट्री रोक दी गई। वैध वीजा होने के बावजूद लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से उन्हें वापस भेज दिया गया। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि राजदूत के पास सभी जरूरी दस्तावेज थे, लेकिन फिर भी उन्हें अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई। 

जानें पाकिस्तान का रुख

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इस घटना पर आश्चर्य और असंतोष व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों का मानना है कि यह घटना दस्तावेजों की प्रोसेसिंग में समस्या के कारण हो सकती है। 

पाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान
Image Source : FILEपाकिस्तान के राजदूत अहसान वगान

दिए गए जांच के निर्देश

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और सचिव अमीना बलोच को घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने लॉस एंजिल्स में अपने वाणिज्य दूतावास को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। वगान पाकिस्तान की विदेश सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। तुर्कमेनिस्तान में राजदूत के रूप में पदोन्नत होने से पहले, वगान ने काठमांडू में पाकिस्तानी दूतावास में द्वितीय सचिव के रूप में काम किया है। 

यह भी पढ़ें:

मॉस्को में तबाही का प्लान, जानें कैसे रूस ने यूक्रेन के बड़े हमले को कर दिया नाकाम

अमेरिका के मिसिसिपी में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश