1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के मिसिसिपी में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की गई जान

अमेरिका के मिसिसिपी में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की गई जान

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 11, 2025 10:54 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 10:54 am IST

अमेरिका के मिसिसिपी में मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट समेत 2 अन्य लोगों की मौत हो गई है।

मिसिसिपी में हेलीकॉप्टर हादसा- India TV Hindi
मिसिसिपी में हेलीकॉप्टर हादसा Image Source : AP

मेडिसन काउंटी: अमेरिका के मिसिसिपी में सोमवार को एक मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट और 2 अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर’ के प्रवक्ता ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

सार्वजनिक नहीं किए गए मृतकों के नाम

यूनिवर्सिटी ने पहले दिए गए एक बयान में कहा था कि मेडिसन काउंटी में जिस समय यह दुर्घटना हुई उस वक्त ‘एयरकेयर हेलीकॉप्टर’ (चिकित्सा के कार्य में इस्तेमाल होने वाला हेलीकॉप्टर) में किसी मरीज को नहीं ले जाया जा रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है, लेकिन अधिकारियों ने गोपनीयता के कारण नाम जारी नहीं किए हैं। यूनिवर्सिटी ने दुर्घटना का कोई कारण नहीं बताया है। 

यह भी जानें

टेलीविजन स्टेशन ‘डब्ल्यूएपीटी’ ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह दुखद घटना मिसिसिपी के चिकित्सा से जुड़े कर्मियों द्वारा उठाए जाने वाले जोखिमों की याद दिलाती है। हमारा राज्य इन नायकों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।’’ (एपी)

यह भी पढ़ें:

फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति दुर्तेते को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, जानें क्या लगा है आरोप

कांगो में नाव पलटने से 25 की मौत, मरने वालों में कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल, मैच खेलकर लौट रहे थे वापस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश