1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मॉस्को में तबाही का प्लान, जानें कैसे रूस ने यूक्रेन के बड़े हमले को कर दिया नाकाम

मॉस्को में तबाही का प्लान, जानें कैसे रूस ने यूक्रेन के बड़े हमले को कर दिया नाकाम

 Published : Mar 11, 2025 11:15 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 01:14 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार भीषण रूप लेती जा रही है। जंग के बीच यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाया है। यूक्रेन की ओर से घातक ड्रोन अटैक किए गए हैं जिसे रूसी सेना ने नाकाम कर दिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग- India TV Hindi
रूस और यूक्रेन के बीच जंग Image Source : AP

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 10 रूसी क्षेत्रों में 337 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया है। इसे पिछले तीन वर्षों में रूस पर सबसे बड़ा यूक्रेनी ड्रोन हमला माना जा रहा है। सबसे अधिक 126 ड्रोन यूक्रेन की सीमा के पार कुर्स्क क्षेत्र में मार गिराए गए। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर यूक्रेन की सेना का नियंत्रण है। 91 ड्रोन मॉस्को क्षेत्र में मार गिराए गए हैं। इसके अलावा यूक्रेन की सीमा से सटे बेलग्रोद, ब्रायंस्क और वोरोनिश तथा रूस के काफी अंदर स्थित कलुगा, लिपेत्स्क, निजनी नोवगोरोद, ओर्योल और रियाजान जैसे क्षेत्रो में भी ड्रोन मार गिराए गए हैं।

हवाई अड्डों में उड़ानों पर लगा प्रतिबंध

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि मंगलवार की सुबह रूसी राजधानी को निशाना बना रहे कम से कम  91 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया है। उन्होंने यह नहीं बताया कि अन्य ड्रोन कहां मार गिराए गए। उन्होंने केवल इतना बताया कि वो "मॉस्को की ओर आ रहे थे।" हालात को देखते हुए मॉस्को के दो हवाई अड्डों, दोमोदेदोवो और ज़ुकोवस्की में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

मॉस्को को बनाया गया निशाना

सोबयानिन ने ऑनलाइन बयान में कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमले से मॉस्को में एक इमारत की छत को मामूली क्षति पहुंची है। पिछले कुछ महीनों में मॉस्को को निशाना बनाकर किया गया यह सबसे बड़ा हमला है और यह ऐसे दिन हुआ है जब सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के बीच वार्ता होनी है। 

रूसी सेना ने क्या किया?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जंग में यूक्रेनी सेना और रूसी युद्ध ब्लॉगर्स ने बड़ा दावा किया है। ब्लॉगर्स का दावा हे कि रूसी स्पेशल फोर्स के जवान एक गैस पाइपलाइन के अंदर कई किलोमीटर पैदल चल कर गए जिससे वो कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों पर पीछे से हमला कर सकें। रूस के इस हमले को बड़ी सैन्य रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। हमला करने वालों में रूस के सहयोगी उत्तर कोरिया के कुछ सैनिक भी शामिल थे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के मिसिसिपी में हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, 3 लोगों की गई जान

फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति दुर्तेते को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, जानें क्या लगा है आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश