1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. जर्मनी के बाद नाइजीरिया में भी क्रिसमस के दौरान मची भगदड़, अब तक 32 लोगों की मौत

जर्मनी के बाद नाइजीरिया में भी क्रिसमस के दौरान मची भगदड़, अब तक 32 लोगों की मौत

 Published : Dec 22, 2024 04:22 pm IST,  Updated : Dec 22, 2024 04:22 pm IST

जर्मनी के बाद नाइजीरिया में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान नाइजीरिया में मची भगदड़ के दौरान 32 लोगों की मौत हो गई है।

नाइजीरिया में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के बाद का नजारा। - India TV Hindi
नाइजीरिया में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के बाद का नजारा। Image Source : AP

अबुजा: जर्मनी के बाद अब नाइजीरिया में क्रिसमस सेलीब्रेशन प्रोग्राम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। नाइजीरिया क्रिसमस सेलिब्रेशन के दो कार्यक्रमों में दान एवं खाद्य सामग्री वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि खाद्य सामग्री लेने के लिए अचानक भारी भीड़ जुट गई और भगदड़ मचने से कई लोग गिर गए, जिससे कई लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता तोचुकु इकेंगा ने बताया कि पहली घटना दक्षिण-पूर्वी अनम्ब्रा राज्य के ओकिजा शहर में हुई, जहां 22 लोगों की मौत हो गई। क्रिसमस के अवसर पर ओकिजा में एक परोपकारी व्यक्ति ने भोजन वितरण का आयोजन किया था, इसी दौरान भीड़ में भगदड़ गच गई। इसके अलावा, राजधानी अबुजा में एक गिरजाघर ने भोजन और कपड़ों के वितरण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान भगदड़ मचने से हुए हादसे में दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।  (एपी)

जर्मनी में भी 5 लोगों की मौत

इससे एक दिन पहले शनिवार को जर्मनी में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 7 भारतीय समेत 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस समारोह को लेकर यूरोप की बाजारों में सजावट, खरीददारी और विभिन्न गीत-संगीत कार्यक्रम का दौर चल रहा है। इसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान लोगों को उपहार भी बांटे जाते हैं। इसी दौरान भगदड़ मचने से यह हादसा हुआ है। 

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी को कुवैत में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, भारत-कुवैत बन सकते हैं रणनीतिक साझेदार


ताइवान की मदद पर चीन ने बाइडेन को दी चेतावनी, कहा-"आग से खेल रहा अमेरिका"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश