1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भारत आए ओमान के सुलतान, टेंशन में चीन-पाकिस्तान; जानें पीएम मोदी की हैथम बिन तारिक से हुई क्या बात

भारत आए ओमान के सुलतान, टेंशन में चीन-पाकिस्तान; जानें पीएम मोदी की हैथम बिन तारिक से हुई क्या बात

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Dec 16, 2023 04:59 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 05:00 pm IST

भारत और ओमान के रिश्ते नए मुकाम की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी से ओमान के सुल्तान ने नई दिल्ली द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों में कई प्रकार का समझौता हुआ। भारत और ओमान की बढ़ती दोस्ती से पड़ोसी पाकिस्तान और चीन टेंशन में आ गए हैं।

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ।- India TV Hindi
ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक नई दिल्ली में पीएम मोदी के साथ। Image Source : X

अरब, खाड़ी और मुस्लिम देशों में भारती के रिश्ते लगातार नई मजबूती हासिल कर रहे हैं। इससे भारत के दुश्मनों की नींद उड़ी हुई है। इस बीच भारत और ओमान के रिश्ते भी नई राह पर हैं। ओमान के सुल्तान इन दिनों दिल्ली में हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की है। भारत के साथ ओमान जैसे देशों के संबंधों को मजबूत होते देख पाकिस्तान और चीन चिंता में पड़ गए हैं। चीन को जहां अपना व्यापार डगमगाता दिख रहा है और भारत की पकड़ अरब और खाड़ी व मुस्लिम देशों में मजबूत होती जा रही है, तो वहीं पाकिस्तान धर्म का राग छेड़ने के बावजूद इन देशों से कोई खास लिफ्ट नहीं पा रहा है। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ वार्ता की और व्यापार व निवेश समेत विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। ओमान के सुल्तान शुक्रवार को राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे जो खाड़ी देश के शीर्ष नेता के रूप में भारत की उनकी पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने वार्ता से पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-ओमान रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक का गर्मजोशी से स्वागत किया जिससे द्विपक्षीय वार्ता का मंच तैयार हुआ।
 

भारत और ओमान के बीच भविष्य के सहयोग पर बनी बात

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘एजेंडे में द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लेना और दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग का रास्ता तैयार करना शामिल है।’’ सुल्तान बिन तारिक का सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में ओमान के सुल्तान की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा भारत और ओमान सल्तनत के बीच राजनयिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’ भारत और ओमान सल्तनत रणनीतिक साझेदार हैं तथा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है। 
 

यह भी पढ़ें

अरब सागर में माल्टा के 18 सदस्यों समेत जहाज का अपहरण, भारतीय नौसेना ने मदद को भेजा युद्धपोत

लाल सागर में यमन के हमले से भूमध्य सागर तक भूचाल, अमेरिका ने इजरायल के करीब तैनात कर दिया ये एयरक्रॉफ्ट कैरियरशिप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश