1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इस देश में संदिग्ध रूप से पड़ा मिला विमान, अंदर था ढेर सारा खजाना, फिर भी तनाव में आई सरकार

इस देश में संदिग्ध रूप से पड़ा मिला विमान, अंदर था ढेर सारा खजाना, फिर भी तनाव में आई सरकार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 23, 2023 02:01 pm IST,  Updated : Aug 23, 2023 02:01 pm IST

अफ्रीकी देश जांबिया में संदिग्ध रूप से एक विमान पड़ा मिला है। इस विमान में ढेर सारा खजाना था। बरामद किए गए संदिग्ध विमान से 50 लाख से ज्यादा अमेरिकी डॉलर और जस्ता, तांबा व निकेल मिला हुआ 602 सोने का बार बरामद हुआ है।

इस देश में संदिग्ध रूप से पड़ा मिला विमान, अंदर था ढेर सारा खजाना, फिर भी तनाव में आई सरकार- India TV Hindi
इस देश में संदिग्ध रूप से पड़ा मिला विमान, अंदर था ढेर सारा खजाना, फिर भी तनाव में आई सरकार Image Source : FILE

zambia: अफ्रीकी देश जाम्बिया में एक संदिग्ध रूप से विमान मिलने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। जाम्बिया एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि उन्होंने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें इजिप्ट के 6 निवासी शामिल हैं। इस मामले में जाम्बिया प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही इजिप्ट प्रशासन से भी प्रतिक्रिया मांगी है। जानकारी के अनुसार विमान से बरामद किया गया सोना फर्जी था। ड्रग प्रवर्तन आयोग ने कहा कि ये स्पष्ट रूप से सोने के घोटाले का मामला है। बता दें कि बरामद किए गए संदिग्ध विमान से 50 लाख से ज्यादा अमेरिकी डॉलर और जस्ता, तांबा व निकेल मिला हुआ 602 सोने का बार बरामद हुआ है।

पिस्टल और गोलियां भी की गईं बरामद

इसके अलावा पांच पिस्टल, 126 राउंड गोली भी बरामद की गई है। वहीं तथ्यों की जांच करने वाले एक प्लेटफॉर्म ‘मात्स्दा2श’ के इंडिपेंडेंट पत्रकारों को हिरासत में ले लिया गया है। मिस्र के मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मिस्र की सेना और सुरक्षा सेवाओं के कई सदस्य शामिल हैं। मिस्र के अधिकारी विमान जब्ती को कमतर दिखाने के लिए उत्सुक दिखे। 

इस प्रकरण को कवर करने वाले दो पत्रकारों को शनिवार को बिना किसी आरोप के काहिरा में हिरासत में लिया गया, फिर रविवार को रिहा कर दिया गया। वे राष्ट्रपति अब्देल फतेही अल-सिसी के एक दशक लंबे शासन के तहत गिरफ्तार किए गए कम से कम 200 पत्रकारों में से नए नाम थे, जिनकी सरकार और सुरक्षा सेवाएं मिस्र के अधिकांश प्रेस को नियंत्रण करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश