1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Nigeria & Mexico Accident: खून से लाल हुईं नाइजीरिया और मेक्सिको की सड़कें, वजह जान दहल जाएगा दिल

Nigeria & Mexico Accident: खून से लाल हुईं नाइजीरिया और मेक्सिको की सड़कें, वजह जान दहल जाएगा दिल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 11, 2022 05:54 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 05:54 pm IST

​Nigeria & Mexico Accident: नाइजीरिया और मेक्सिको से दिल दहलाने वाली खबर है। दोनों देशों में हुए भीषण हादसे में सड़कें खून से लतपथ हो गईं। यह देख लोगों ने अपना कलेजा थाम लिया। यह सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि एक साथ 33 लोगों की जान चली गई।

Road Accident- Representative image- India TV Hindi
Road Accident- Representative image Image Source : INDIA TV

Highlights

  • नाइजीरिया में 15 और मेक्सिको में 18 लोगों की दर्दनाक मौत
  • तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से हुआ भीषण सड़क हादसा
  • मेक्सिको में दुर्घटना वाले राजमार्ग पर आवागमन कराया बंद

Nigeria & Mexico Accident: नाइजीरिया और मेक्सिको से दिल दहलाने वाली खबर है। दोनों देशों में हुए भीषण हादसे में सड़कें खून से लतपथ हो गईं। यह देख लोगों ने अपना कलेजा थाम लिया। यह सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि एक साथ 33 लोगों की जान चली गई। इससे मृतकों के परिवारजानों में मातम पसर गया। काफी संख्या में लोग घायल भी हो गए जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया में एक राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। ओयो राज्य के संघीय सड़क सुरक्षा कोर के प्रमुख जोशुआ एडकान्ये ने शनिवार को फोन पर शिन्हुआ को बताया कि टक्कर शुक्रवार को ओयो राज्य के इबारापा पूर्वी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में सड़क पर हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कम से कम 15 लोग मारे गए।

बेकाबू गति के कारण गई जान

अडेकान्ये ने दुर्घटना का कारण तेज गति के उल्लंघन को बताया। उन्होंने कहा कि दोनों वाहन तेज गति से सड़क पर दौड़ रहे थे। इस वजह से हादसा हुआ है। 
नाइजीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना में एक बस और विपरीत दिशा से आ रही एक कार के सामने आने से टक्कर हो गई, जिसकी वजह से वाहनों में तुरंत आग लग गई। इसमें बैठे 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। नाइजीरिया में अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जो ओवरलोडिंग, खराब सड़क की स्थिति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण होती हैं।

मेक्सिको में 18 लोगों ने गंवाई जान
 नाइजीरिया की तरह ही मेक्सिकी की सड़क पर भी भीषड़ सड़क हादसा होने की खबर है। मेक्सिको के उत्तरपूर्वी राज्य तमाउलिपास में एक राजमार्ग पर ईंधन ले जा रहा टैंकर ट्रक के एक बस से टकरा गया। इस भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बस कास्टानुएलस टूर्स कंपनी की है और ह्यूजुटला की नगर पालिका से यात्रा कर रही थी। यह दुर्घटना शनिवार को हिडाल्गो नगर पालिका के पास विक्टोरिया-मॉन्टेरी राजमार्ग पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।

राजमार्ग पर आवागमन बंद
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना की जांच के लिए राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। लोगों को वैकल्पिक रास्ता सुझाया गया है। इस घटना से परिवारजनों में शोक है। राष्ट्रीय सार्वजनिक सुरक्षा प्रणाली के अनुसार, इस साल जनवरी से जुलाई तक मेक्सिको में यातायात दुर्घटनाओं में 9,315 लोगों की मौत हुई है। जो कि काफी दर्दनाक और भयावह है। तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग इसकी मुख्य वजहों में हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश