1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. भूकंप के तेज झटकों से हिल गया तुर्की, रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से हिल गया तुर्की, रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही तीव्रता

 Published : Oct 16, 2024 03:29 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 03:29 pm IST

भूकंप के तेज झटकों से तुर्की में हड़कंप मच गया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई है। नुकसान की कोई तात्कालिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

तुर्की में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
तुर्की में भूकंप की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

अंकाराः भूकंप के भयानक झटकों से तुर्की हिल गया है। बताया जा रहा है कि आज पूर्वी तुर्किये में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.9 बताई गई है। भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मगर इस बारे में और अधिक सूचना जुटाई जा रही है। 

सरकारी आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी या एएफएडी के अनुसार, 5.9 तीव्रता का भूकंप मालाट्या प्रांत के काले शहर में पूर्वाह्न 10 बजकर 46 मिनट पर आया। ‘हेबरतर्क’ टेलीविजन की खबर के अनुसार भूकंप का असर निकटवर्ती शहरों दियारबाकिर, एलाजिग, एर्जिनकन और टुन्सेली में भी महसूस किया गया। मालाट्या के मेयर सामी एर ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ को बताया, ‘‘हमें अब तक किसी भी समस्या की कोई सूचना नहीं मिली है।’’

पिछले साल आया था तुर्की में तेज भूकंप

तुर्की के अधिकारियों ने कहा कि अभी भी दूरदराज के इलाकों में संभावित नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। ‘हैबरतर्क’ की खबर के अनुसार पूरे क्षेत्र में लोग दहशत में घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। मालाट्या उन 11 प्रांतों में से एक था जो पिछले साल तुर्किये और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में आए जबरदस्त भूकंप से तबाह हो गया था। इस भूकंप में भारत ने सबसे पहले तुर्की की मदद की थी। (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश