1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- "क्यूबा विफल देश, इनके पास तेल नहीं, हम लोगों की मदद के लिए वहां हैं"

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान- "क्यूबा विफल देश, इनके पास तेल नहीं, हम लोगों की मदद के लिए वहां हैं"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 21, 2026 06:35 am IST,  Updated : May 21, 2026 07:00 am IST

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर कहा कि यह एक असफल राष्ट्र है। हम परिवारों और लोगों की मदद के लिए वहां हैं। मानवीय आधार पर, हम मदद के लिए वहां हैं।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक असफल राष्ट्र है, इनके पास तेल नहीं है। हम परिवारों और लोगों की मदद के लिए वहां हैं। मानवीय आधार पर, हम मदद के लिए वहां हैं।

पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर कार्रवाई का स्वागत करते हुए ट्रंप ने कहा, "मियामी की क्यूबाई आबादी और निश्चित रूप से मियामी से बाहर के लोग भी... अटॉर्नी जनरल ने आज जो किया, उसकी सराहना करते हैं। क्यूबा हमारे दिमाग में है, यह बहुत महत्वपूर्ण है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या क्यूबा में स्थिति और बिगड़ सकती है, तो उन्होंने कहा, "नहीं, वहां तनाव नहीं बढ़ेगा... उन्होंने वास्तव में क्यूबा पर से अपना नियंत्रण खो दिया है।"

ईरान को लेकर ट्रंप ने फिर दिया बयान

वहीं, ईरान के साथ बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम बिल्कुल बॉर्डरलाइन पर हैं... हम पूरी तरह तैयार हैं। हमें सही जवाब चाहिए होंगे। यह 100% सही और ठोस जवाब होने चाहिए, और अगर ऐसा होता है, तो हम बहुत सारा समय, ऊर्जा और लोगों की जान बचा सकते हैं।"

ट्रंप ने आगे कहा, "ईरान के मामले में मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था, क्योंकि वे परमाणु हथियार बनाने जा रहे थे। हम उन्हें किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। यह मामला जल्द ही खत्म होने वाला है- चाहे इस रास्ते से हो या उस रास्ते से।"

राउल कास्त्रो पर आपराधिक मामला

बता दें कि अमेरिका के संघीय अभियोजकों ने बुधवार को क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का ऐलान किया। राउल कास्त्रो पर 1996 में मियामी स्थित निर्वासित समूह के नागरिक विमानों को मार गिराने के मामले में आपराधिक आरोपों की घोषणा की गई। यह मामला 'ब्रदर्स टू द रेस्क्यू' नामक समूह द्वारा संचालित दो छोटे विमानों को गिराए जाने से जुड़ा है। उस समय राउल कास्त्रो क्यूबा के रक्षा मंत्री थे। उन पर हत्या और विमान नष्ट करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-

ईरान में तबाही मचाने के बाद क्यूबा पर ट्रंप की नजर, कैरेबियन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत

'चाहूं तो होर्मुज एक कोशिश में ही खोल दूं, लेकिन मुझे कोई जल्दी नहीं', ट्रंप का अनोखा बयान आया सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश