1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में वैन में आग लगने से 14 यात्रियों की मौत

पाकिस्तान में वैन में आग लगने से 14 यात्रियों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2017 04:21 pm IST,  Updated : Sep 12, 2017 04:21 pm IST

पाकिस्तान के रावलपिंडी में मंगलवार को एक वैन में आग लगने से चार बच्चों सहित 14 लोगों की मृत्यु हो गई। ये हादसा तब हुआ जब वैन एक ट्रैलर से टकरा गई और उसमें आग सह गई।

van catches fire in pakistan- India TV Hindi
van catches fire in pakistan

पाकिस्तान के रावलपिंडी में मंगलवार को एक वैन में आग लगने से चार बच्चों सहित 14 लोगों की मृत्यु हो गई। ये हादसा तब हुआ जब वैन एक ट्रैलर से टकरा गई और उसमें आग सह गई। 

डॉन न्यूज़ के अनुसार हादसे में पांच लोगों की तो घटनास्थल पर हो मौत हो गई जबकि नौ घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जाती जा रही है। शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी शिनाख़्त मुश्किल है। इनकी पहचान के लिए DNA टेस्ट किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग वैन में लगे CNG सिलैंडर की वजह से लगी। लेकिन अधिकारियों का मानना है कि ग़लती ड्राइवर की थी जो सो गया था और जिसकी वजह से वैन टकरा गई।

पाकिस्तान में 2011 से अब तक 9,000 सड़क दुर्घटनाओं में 4,500 से ज़्यादा लोगों की मौत हुईं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश